35.4 C
Delhi
Friday, March 29, 2024
More

    Latest Posts

    घर में चूहों से है परेशान, तो करें यह छोटा सा काम, कुछ ही मिनटों में मिलेगा छुटकारा

    अधिकतर घरों में चूहे होते हैं। चूहों से तंग आकर उसे भगाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते फिर कुछ घरों में चूहों के अड्डा बन जाता है। लोग परेशान होकर चूहे को भगाने के लिए बहुत तरकीब लगाते है। जब चूहे घर में बिल बनाकर रहने लगते हैं।

    चूहों की कारिस्तानी के चलते कभी बाथरूम का साबुन बक्से के पीछे मिलता है, कभी कांच का फ्लावरपॉट टूट जाता है तो कभी किचन से रोटियां गायब हो जाती हैं। ये सब तो छोड़िये ही इनसे कई जानलेवा बीमारियां भी फैलती हैं।

    हालांकि बाजार में चूहा मार दवाएं काफी लम्बे समय से मिल रही है लेकिन इससे इन्फेक्शन होने की संभावना रहती है। तो चलिए आज आपको कुछ घरेलू उपाय बताते है जिससे कि चूहे फटाक से भाग जाएगा। पिपरमिंट की गंध हम इंसानों को जितनी आकर्षित करती है, उससे कईं गुना अधिक नफरत चूहे इसकी गंध से करते हैं।

    इसलिए यदि आप घर के सभी कोनों में ख़ास कर अपने रसोई घर में पिपरमिंट रख दें तो उसकी गंध से चूहे तुरंत क़पके घर से बाहर की ओर भागने लगेंगे।गोबर भी चूहों का एक बढ़िया इलाज है। चूहे के बिल के पास गोबर की गोलियां बनाकर रख दें। चूहे इसे खाकर मर जाएंगे।

    चूहे के बिल के पाफ फिटकरी को पीस कर उसका पाउडर रख दें। ऐसा करने से चूहे घर छोड़कर भाग जाएंगे। पुदीना हाजमे के लिए जाना जाता है। भारत देश में पुदीने की चटनी को खूब पसंद किया जाता है लेकिन आपको यह जानकार हैरत होगी कि चूहों को पुदीने से सख्त नफ़रत होती है। पुदीना उनके लिए घर में फैले आतंक के बराबर होता है।

    इसलिए आप चूहों को घर से दूर रखने के लिए कोनों और रसोई घार में पुदीने की पत्तियां या फूल कूट कर रख दें।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.