31.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024
More

    Latest Posts

    शनिवार को इन 5 चीजों का भूलकर भी न करें सेवन अन्यथा रूठ जाएंगे शनिदेव, झेलने पड़ेंगे कष्ट

    शनिदेव को सबसे क्रूर ग्रहों में से एक माना जाता है। यही कारण है कि शनिदेव का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। उनकी साढ़ेसाती या ढैया शुरू होने की बात से ही लोग कांपने लगते हैं। माना जाता है कि शनि देव अच्छे कर्म करने वालों को शुभ फल प्रदान करते हैं। जो लोग बुरे काम करते हैं उनको शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है।

    कहा जाता है कि अगर शनिदेव किसी व्यक्ति के ऊपर प्रसन्न हो जाएं तो उस व्यक्ति का जीवन पूरी तरह बदल जाता है, व्यक्ति कम प्रयास में लगातार उन्नति करने लगता है। सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि शनिदेव के दिन शनिवार को कौन सी चीजों करने से शनिदेव प्रसन्न होते है।

    शनिवार के दिन भूलकर भी मदिरापान नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि अगर शनिवार को मदिरापान करते हैं तो शनि देव नाराज हो जाएंगे। माना जाता है कि शनि देव को खट्टा और कसैली चीजें पंसद नहीं।

    इसलिए संभव हो तो शनिवार को आम का आचार नहीं खाएं। शनिवार के दिन दूध और दही का सेवन नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि सफेद रंग होने की वजह से दूध का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। शुक्र ग्रह और शनि की प्रकृति एक दूसरे के विरोधी हैं। शनिवार के दिन लाल मिर्च भूलकर भी न खाएं, ना ही इसका इस्तेमाल करें। कहा जाता है कि लाल मिर्च से शनि देव नाराज हो जाते हैं। शनिदेव की पूजा में दान के ल‍िए काले त‍िल का प्रयोग क‍िया जाता है।

    इसके अलावा पीपल के वृक्ष पर भी काले तिल चढ़ाने का नियम है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी क‍ि शनिवार को काले तिल कभी नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा करने से शन‍िदेव नाराज हो जाते हैं।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.