दहेज की प्रथा सदियों से चली आ रही है। जबकि सभी को पता है कि दहेज मांगना या लेना कानून जुर्म है फिर भी लोग इससे बाज नहीं आते लेकिन अभी भी कुछ लोग है जो इस सच से ऊपर उठकर लोगों को जागरूक कर रहे है।
आज उसी शख्स के बारे में बात करते है जिसने अपनी शादी में ससुर से दहेज में ऐसी चीज़ मांग ली जिसके बाद लोग हैरान रह गए। दरअसल इस शख्स ने दहेज की परिभाषा ही बदल कर रख दी।

ओडिशा के रहने वाले शिक्षक सरोजकांत ने समाज में एक नई सोच लाने की कोशिश की है। टीचर ने अपने ससुराल पक्ष से दहेज में 1001 पौधे दिए जाने का प्रस्ताव रखा। अब उनकी इस अनूठी पहल की चारों ओर सराहना की जा रही है।
आपको बता दे कि सरोजकांत ने शादी से पहले अपने ससुर से दहेज के रूप में पौधे मांगे। इनमें कुछ पौधे आम के एवं शेष बबूल के थे। ये पौधे इन लोगों ने विवाह समारोह में शामिल होने आए ग्रामीणों एवं मेहमानों को भेंट में दे दिये। इनका मकसद था कि पौधारोपण होगा तो आसपास का वातावरण सुधरेगा।

सरोज ने बताया, ‘मैं किसी भी रूप में दिए जाने वाले दहेज के खिलाफ हूं। मैं पेड़ बचाने का संदेश समाज को देना चाहता हूं। शादी से बेहतर मौका और क्या हो सकता है, जब मैं गांव वालों और रिश्तेदारों से पेड़ लगाने का संदेश दूं.’ साथ ही उन्होंने कहा कि हम दोनों शिक्षक हैं।
हमारे इस कदम से स्कूल के छात्र भी काफी प्रेरित होंगे। इस नवविवाहित जोड़े और उनके माता-पिता की आज तरफ तारीफ हो रही है। इन्होंने न सिर्फ देश को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया बल्कि दहेज के खिलाफ लोगों को जागरुक करने का भी काम किया।

वहीं दुल्हन के गांव के रहने वाले रंजन प्रधान ने बताया कि बिलकुल सादगी से विवाह संपन्न हुआ। विवाह में बैंड-बाजा या पटाखों का कोई इस्तेमाल नहीं हुआ।