हमारे देश में शादी की काफी ज्यादा महत्व है। ये सभी के जीवन का एक अहम हिस्सा होता है। अलग अलग धर्म में शादी की अलग परंपरा होती है जो उसे पूरे विधि विधान के साथ निभाते है। कुछ परंपरा इतनी अजीबोगरीब होती है जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।
तो चलिए आज आपको शादी से जुड़ी कुछ अनोखा परंपरा के बारे में बताते है। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में निवासरत माड़िया जनजाति की आदिम संस्कृति को आज भी निभाया जाता है। इस जनजाति में दुल्हन अपनी बारात लेकर दूल्हे के घर जाती है।

आदिवासी बहुल बस्तर संभाग में 44 सौ वर्ग किमी मेें विस्तृत अबूझमाड़ के जंगल आज भी अबूझ ही बने हुए हैं। आपको बता दे कि ये ऊंचे पहाड़ों, सघन वनों, कल कल बहते झरनों और नदियों से घिरे अबूझमाड़ में माड़िया जनजाति निवास करती है यह पता चलता है कि पुरातन संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर रखा है।

और इन परंपराऔ का आज भी अच्छे से पालन करते है।अबुझमाड़िया व बायसन हार्न माड़िया। ये जनजाति ऊंचे पहाड़ों पर पाई जाति है। ई। जनजाति में विवाह खास परंपरा मानी जाती है वो इसीलिए क्योंकि यहाँ लड़के की जगह लड़की बारात लेकर जाती है और पूरे रीति रिवाज के साथ शादी होती है।

ये रिवाज काफी समय से चला आ रहा है इसीलिए इस परम्परा को आज भी बहुत ही अच्छे तरीके से निभाया जाता है। इस विवाह के परंपरा को बड़ा ही शुभ माना जाता है। ऐसे बहुत से गांव है जहां विवाह को लेकर अलग ही परंपरा को निभाते है।