30.1 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024
More

    Latest Posts

    एक ऐसा पेड़,जिसको काटने पर निकलता है बहुत सारा पानी

    दुनिया में कई सारे ऐसे अजूबे हैं जो हमको और आपको हैरत में डालने के लिए काफी हैं। इन अजूबों में कई सारे तो ऐसे हैं जो प्राकृतिक है। इन अजूबों कोजी देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। जैसा कि हम सब जानते है कि पेड़ हमारी सारी जरूरतों को पूरा करता हैं। अगर ये ना हो तो धरती पर इंसान का अस्तिव मिटते देर नहीं लगेगी।

    पेड़ हमे ऑक्सीजन देने के अलावा फल और ताप्ती धूप से छाव देती है। पेड़ के बिना जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकते तो चलिए आज आपको एक ऐसे ही अजूबे पेड़ के बारे में बताते है जो सबसे अलग है जिसके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे। यह पेड़ लोगों के आश्चर्य का विषय बना हुआ है।

    बता दें कि इस पेड़ में एक ऐसी रहस्यमयी ताकत है जो लोगों को अपनी तरफ खींच के ला रही है। यह पेड़ विज्ञान के नियमों को भी चुनौती दे रहा है, अब तो आलम ये है कि लोग इस रहस्यमयी पेड़ का दर्शन करने के लिए आते हैं। हम ऐसे पेड़ के बारे में बता रहे है जो तने में पानी भरकर रखता है। अगर आपको प्यास लगी है तो इसे काट लीजिए इस पेड़ से खूब सारा पानी निकालने लगेगा।

    बता दें की इस वीडियो को पूर्व आईएफएस दिग्विजय सिंह खाती ने शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘यह पेड़ मुश्किल हालात में आपकी प्यास बुझा सकता है. ’ आप देख सकते हैं कि एक शख्स पेड़ के तने पर कट लगाता है, जहां से पानी के तेज धार निकलती है। इसके बाद लोग बारी-बारी से उस पानी को पीते हैं। ये पानी पिने लायक होता है।

    आपको बता दे कि इस पेड़ को Terminalia Tomentosa कहते हैं. इसे आसन, असना, साज आदि नामों से भी पहचाना जाता है। तमिलनाडु के जंगलों में ये ज्यादा पाए जाते हैं। कहा जाता है कि पेड़ के तने पर एक कट लगाने पर एक बार में 1 लीटर तक पानी निकलता है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.