35.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    लिट्टी-चोखा बेच 2 दिन में Viral हुआ ये लड़का, Zomato ने किया कमेंट कहा…

    सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी कहानी सुनने को मिलती है जो सुर्खियों में आ जाती है। जी हां सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा प्लेटफार्म बन चुका है जहां किसी को फेमस होने में समय नहीं लगता। कुछ लोगों की ऐसी किस्मत चमकती है जिसके बाद वो सोशल मीडिया के जरिए फेमस हो जाते है। तो चलिए आज आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे है जो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल मुंबई के एक बीच के पास लिट्टी चोखा बेचने वाले की कहानी वायरल हुई।

    दरअसल, एक ट्विटर यूजर प्रियांशु द्विवेदी ने हाल ही में एक ट्वीट किया था, जिसने काफी लोगो का ध्यान अपनी ओर खींचा है। प्रियांशु ने मुंबई के वर्सोवा बीच के पास लिट्टी चोखा बेचने वाले की कहानी को ट्वीट कर केवल जोमाटो ही नहीं बल्कि जोमाटो के संस्थापक से मदद की गुहार लगाई है। योगेश मुंबई में 20 रुपये प्लेट लिट्टी-चोखा बेचते हैं। मगर इस काम के लिए योगेश को काफी संघर्ष करना पड़ता है।

    दरअसल हाल ही में एक शख्स ने योगेश की कहानी इंटरनेट पर शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया की दुनिया में योगेश की खूब चर्चा होने लगी। योगेश की कहानी को ट्विटर यूजर ने दुनिया के साथ शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘इस शख्स का नाम योगेश है, जो वर्सोवा बीच के इलाके में सबसे बढ़िया लिट्टी-चोखा बेचता है, वो भी सिर्फ 20 रुपये प्लेट, जिसमें आपको मक्खन में डूबी दो लिट्टी, स्वादिष्ट चोखा, चटनी और सलाद मिलती है।

    वह ‘जोमैटो’ पर अपनी लिट्टी बेचने की कोशिश कर रहा है, लेकिन असमर्थ है लेकिन अब योगेश की मदद के लिए जोमाटो सहित बहुत से लोग आगे आए है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.