दुनिया में आज भी कई रहस्य अनसुलझे ही हैं। वैज्ञानिकों ने कुछ रहस्यों से पर्दा तो हटा दिया है, लेकिन दुनिया की कुछ रहस्यमय चीजों का जवाब आज तक वैज्ञानिक भी नहीं ढूंढ पाये हैं। तो चलिए आज उसी के बारे में आपको बता देते है।
दुनियाभर में कई अलग-अलग जगहों पर चक्रवात तूफान जैसी आकृति पाई गई है। मगर हर जगह बिल्कुल हूबहू ये कौन बना सकता है इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। स्कॉटलैंड में एक 200 मीटर गहराई वाली झील में यह रहस्यमय जीव दिखा था।

साल 1934 में लंदन के एक डॉक्टर ने इसे अपने कैमरे में कैद की थी। मगर चौंकाने वाली बात यह है कि वह जीव उस वक्त मौजूद था जब इंसानों का वजूद भी नहीं था। बाद में वो धरती से विलुप्त हो गए थे। कैलिफोर्निया के डेथ वैली में मौजूद खिसकते हुए पत्थरों का रहस्य वैज्ञानिक आज तक नहीं समझ पाये हैं।
यहां अलग-अलग वजन के कई ऐसे पत्थर हैं, जिन्हें देखने पर लगता है कि वो घिसटते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इंग्लैंड के विल्टशायर में स्थित स्टोनहेन्ज अब तक सभी के लिए रहस्य ही है। ग्रेनाइट के इन विशाल पत्थरों पर आठ भाषाओं अंग्रेजी, स्पेनिश, स्वाहिली, हिन्दी, हिब्रू, अरबी, चाइनीज और रशियन में लिखी लाइनें अनसुलझी पहेली हैं।

विशेषज्ञ मानते हैं कि हो सकता है कि इन पत्थरों की कोई खगोलीय विशेषता हो, लेकिन इन पत्थरों पर लिखी लाइनों का मतलब अब तक कोई जान नहीं सका है। मिनेसोटा डेविल्स वॉटरफॉलइस झरने को रहस्यमयी माना जाता है। इस झरने में दो धाराएं ऊपर से गिरती है।
एक धारा तो सामान्य धाराओं की तरह बहती है पर दूसरी रहस्यमयी धारा एक छेद में गिरकर कहां गायब हो जाती है, यह गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई है। हैरानी की बात यह है कि ‘द डेविल्स कैटल’ नाम के छेद में आधी नदी का पानी समा जाता है।