कहते हैं न कि कई बार आंखों से देखी हुई चीज भी झूठ निकल जाती है। आज हम आपको एक ऐसी अजीबोगरीब घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपको हंसी आ जाएगी।
चीन के एक शख्स ने अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए कुत्ता पाला था, लेकिन तीन दिन बाद कुत्ते की सच्चाई जानकर उस शख्स के होश उड़ गए।दरअसल, एक दिन वह पहाड़ों पर अपने दोस्त के घर गया था।

वहीं पर उसने दोस्त के घर के बाहर काले रंग का ये कुत्ता देखा और उसे वह बड़ा पसंद आया। उसने सोचा क्यों ना इसे घर ले जाओ और वह उसे अपने घर लेकर आ गया।
जब कुछ दिन बीत गए तो उसने ध्यान दिया कि न तो वह कुत्ते की तरह भाग रहा है और न ही उसके बाल कुत्ते की तरह हैं। इन सभी कंफ्यूजन को देखते हुए शख्स ने उस अजीबोगरीब जानवर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और लोगों से उसे पहचानने की अपील की।
देखते ही देखते लोगों ने उस विचित्र जानवर को पहचान लिया। कई लोगों ने युवक को कमेंट्स में बताया जिसे वो कुत्ता समझ रहा है दरअसल वो एक ‘बैम्बू रैट’ है। आपको बता दें कि यह चूहा केवल बांस खाता है और यह दिखने में बहुत अलग और सुंदर है।
वैसे, आप यह भी देख सकते हैं कि इस चूहे की नज़र कुत्ते को पूरी तरह से मिल रही है।सोशल मीडिया पर इस जानवर को देखकर हर कोई हैरान रह गया। आए दिन सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब खबरें आती रहती है जिसे जानने के बाद हम भी हैरान रह जाते है।
अब चीन की ये घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल इस तरह की खबर लोगों में और भी उत्सुकता लाती है।