भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अब हमारे बीच नहीं है, अचानक उनके यूं चले जाने से पूरा देश सदमे में है, मोदी सरकार में वो अकेली मंत्री थीं, जो ट्विटर पर ही लोगों की समस्याओं पर तुरंत एक्शन लेती थीं।
पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने साल 1975 में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल से शादी की। स्वराज कौशल तीन साल तक मिजोरम के गवर्नर भी रहे। सुषमा की एक बेटी है जिसका नाम बांसुरी कौशल है।

चलिए सुषमा की बेटी के बारे में बता देते है। बांसुरी स्वराज सुषमा स्वराज की इकलौती बेटी हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इनर टेम्पल से कानून में बैरिस्टर की डिग्री लेने के बाद अपने पिता की तरह क्रिमिनल लॉयर हैं। अपने पिता की भांति वे भी आपराधिक मामलों की वकील हैं और दिल्ली हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं।

आपको बता दे कि बांसुरी चर्चा में उस वक्त आईं थी जब IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी पासपोर्ट मामले में राहत मिलने के बाद बांसुरी समेत 8 लोगों को ट्विटर पर बधाई दी थी। दरअसल ललित मोदी ने इस दौरान अपनी लीगल टीम को बधाई दी थी। इस लीगल टीम में बांसुरी का नाम भी शामिल था। जिस समय ललित मोदी को राहत मिली उस समय वे कोर्ट में ही मौजूद थी।

वहीं देश में उस समय यह भी चर्चा चली थीं कि सुषमा स्वराज की बेटी ललित मोदी की सहायता कर रही हैं। हालांकि उस समय बांसुरी के बचाव में उतरी भाजपा ने इसे उनका अपना प्रोफेशन बताया था। भाजपा ने कहा था कि सुषमा स्वराज की बेटी अपने काम के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है।