Categories: AgniFeatured

क्या आप जानते हैं महाशिवरात्रि का गृहस्थ और साधकों के लिए पूजा का अलग अलग मुहूर्त और शुभ योग

महाशिवरात्रि 2021 साल का वह पावन दिन है जिस दिन भक्त महादेव और शक्ति स्वरूपा माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्रत रखकर उनकी पूजा करते हैं। पुराणों की कथा के अनुसार, पूर्वजन्म में धन के देवता भगवान कुबेर ने अनजाने में ही महाशिवरात्रि के दिन महादेव की पूजा कर ली थी और इस पूजा के प्रभाव से उन्हें दूसरे जन्म में भगवान शिव की भक्ति प्राप्ति हुई और वह देवलोक के कोषाध्यक्ष बन गए।

11 मार्च 2021 को महाशिवरात्रि के दिन का आरंभ शिवयोग में होगा और शिव योग को शिव साधना के लिए शुभ माना जाता है। शिवयोग में गुरुमंत्र और पूजन का संकल्प लेना भी बहुत शुभ माना जाता है लेकिन शिवयोग 11 मार्च के दिन अधिक समय तक नहीं रहेगा,

Photo by Spoortesh Honey on Pexels.com

शिव योग महाशिवरात्रि के दिन सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर ही यह समाप्त हो जाएगा और उसके बाद सिद्ध योग आरंभ हो जाएगा। यह शिव योग गृहस्थी लोगों की साधना के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस योग में शिव का पूजन करने से गृहस्थी लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैंं और उन्हें सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

Photo by Abhilash Subbayyan on Pexels.com

महाशिवरात्रि के दिन सुबह 9 बजकर 24 मिनट के बाद सिद्ध योग प्रारंभ हो जाएगा। सिद्ध योग को मंत्र साधना, जप, ध्यान के लिए शुभ फलदायी माना जाता है। इस योग में किसी नई चीज को सीखने या काम को आरंभ करने के लिए भी बहुत ही श्रेष्ठ माना गया है। ऐसे में सिद्ध योग में मध्य रात्रि में शिवजी के मंत्रों का जप उत्तम फलदायी होगा। इस योग में साधक लोगों को पूजन करने से अभीष्ट सिद्धियों की प्राप्ति होती है।

Photo by Abhinav Goswami on Pexels.com

महाशिवरात्रि के दिन तंत्र, मंत्र साधना, तांत्रिक पूजा, रुद्राभिषेक करने के लिए 12 बजकर 25 मिनट से 1 बजकर 12 मिनट तक का समय बहुत ही शुभ रहेगा। वहीं सामान्य गृहस्थ को शुभ और मनोकामना पूर्ति के लिए सुबह और संध्या काल में शिव की आराधना करना शुभ रहता है।

Avinash Kumar Singh

Share
Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

Whatsapp पे भेजे गए मैसेज को किआ जा सकेगा एडिट। जल्द आएगा ये नया फीचर

वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूज़र्स भेजे गए मैसेज को…

1 year ago

स्त्री यहाँ न आना !! जानिए- देश का कौन सा शहर है महिलाओ के लिए सबसे असुरक्षित?

भारत के कई शहरों में क्राइम के आंकड़ें लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अगर बड़े…

1 year ago

अजूबा: चिम्पैंजी ने ऑनलाइन मंगाया पिज्ज़ा, फिर हाथ में पैसे लेकर खड़े जानवर को देख घबरा गया डिलीवरी ब्वॉय

बंदर, चिंपैंजी, गोरिल्ला इन जानवरों को इंसानों का पूर्वज कहा जाता है. आज भी इन…

1 year ago

चाची को साइकिल पर बैठा चले चाचा जी और फिर हुआ कुछ ऐसा की अगले सेकंड मिले नहर में देखिए वीडियो

बुजुर्ग लोगों की मस्ती से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचते हैं.…

1 year ago

सपना चौधरी के 52 गज का दामन पर नाचने लगा ‘रावण’, वायरल हो गया डांस वीडियो

एक तरफ बालीवुड फिल्म आदिपुरुष में रामायण के किरदारों उनके हाव-भाव को लेकर देशभर में…

1 year ago

अजब प्रेम की गजब कहानी:62 साल के चाचाजी को दिल दे बैठी ये लड़की, हैरान कर देगी आपको ये लव स्टोरी ।

सोशल मीडिया में अभी एक कथित प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो जमकर देखा जा रहा है. इसमें…

1 year ago