देश के मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने अपनी छोटी बेटी विदुषी की फोटो ट्विटर पर साझा की। उन्होंने अपनी बेटी विदुषी निशंक के बारे में बताया कि मेरी छोटी बेटी विदुषी निशंक ने एमिटी विश्वविद्यालय की विधि (लॉ) की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है।
साथ ही उन्होंने अपनी तीनों बेटियों को अपना अभिमान, स्वाभिमान और गौरव बताया। इसी के साथ आपको बता दे कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक म जल्दी ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं. आरुषि मल्टी स्टारर फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं।

आरुषि एक वॉर फिल्म में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर, कीर्ति कुल्हारी के साथ अन्य दो और एक्ट्रेस भी दिखेंगी। वहीं आरुषि की फिल्म छह जांबाज महिला अधिकारियों पर आधारित होगी।
माना जा रहा है कि फिल्म के निर्देशन के लिए पहली पसंद फिल्म ‘उरी’ के निर्देशक आदित्य धर हैं। फिल्म में वे कोवर्ट ऑपरेशन चलाती हैं और दुश्मन देश की नापाक मंसूबों को असफल करती हैं।

यह फिल्म टी सीरीज द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी। फिल्म को लेकर टी सीरीज के अधिकारियों का कहना है कि यह फिल्म महिलाओं पर केंद्रित होगी। बता दे कि असल में आरुषी एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी बेटी हैं।
उन्होंने चुनाव के दौरान अपने पिता के लिए जमकर चुनाव प्रचार भी किया था। इतना ही नहीं आरुषी कला संस्कृति आदि पर देश-विदेश में लेक्चर्स भी देती रही हैं। उन्होंने कनाडा, दुबई, जर्मनी और लंदन जैसे बड़े देशों में स्टेज प्रस्तुतियां दी हैं।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में डेब्यू से पहले आरुषि एक म्यूजिक एल्बम में भी नजर आने वाली हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। टी-सीरिज के लिए उन्होंने रोहित सुचंती के साथ एक म्यूजिक एल्बम शूट किया है।