वैसे तो आज के समय में महिलाएं बहुत आगे निकल चुकी है। देश में जितने सफल पुरूष है उतना ही महिला भी सफल है। फार्मा क्षेत्र की कंपनी बायोकॉन की संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर किरन मजूमदार शॉ देश की सबसे अमीर महिला उद्यमी हैं। बीते एक साल में उनकी संपत्ति में 41% की वृद्धि हुई है।
ताज़ा आंकड़ों के अनुसार किरण मजूमदार शॉ की संपत्ति 41 प्रतिशत बढ़कर 4.8 बिलियन डॉलर हो गई। 2020 में फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में वृद्धि के कारण शॉ की संपत्ति बढ़ी है। Hurun ने अपनी Global Rich List 2021 जारी की। इसमें देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी हैं जो दुनिया के 8वें सबसे रईस हैं लेकिन इसी सूची में देश की सबसे अमीर महिला उद्यमी बनकर सामने आई हैं किरन मजूमदार शॉ।

देश की सबसे सफल कारोबारी महिला शॉ को 2014 में जब पहली बार इन्फोसिस के बोर्ड में चुना गया था तो उनके पक्ष में लगभग 98 पर्सेंट वोट पड़े थे। आईआईएफएल की ताज़ा सर्वे रिपोर्ट में 56 साल की औसत आयु वाली 152 महिलाएं शामिल हैं।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज की 37 वर्षीय रोशनी नाडर सबसे कम उम्र की शीर्ष उद्यमी और गोदरेज समूह की स्मिता वी. कृष्णा दूसरे नंबर पर कुल 31,400 करोड़ रुपकी मालकिन हैं।

हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस साल अमीरों की कुल संपत्ति में सामूहिक रूप से दो प्रतिशत का इजाफा बताया जा रहा है जबकि औसत संपत्ति वृद्धि 11 प्रतिशत घटी है। सूची में शामिल 344 अमीरों की संपत्ति इस साल घटी है।

वहीं 112 अमीर ऐसे हैं, जो 1,000 करोड़ रुपये के स्तर से पीछे रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि अब भारत में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वाले अमीरों की संख्या बढ़कर 953 हो गई है, जो पिछले साल 831 थी, जबकि डॉलर मूल्य में अरबपतियों की संख्या 141 से घटकर 138 रह गई है।