आज के समय में महिलाएं अब किसी से कम नहीं है। महिलाओं के ऊपर कई जिम्मेदारी होने के बावजूद भी वो अपने सपने को पूरा करती है। कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है ओडिशा की माधबी ने।
जी हां माधबी ने इतिहास रच डाला है। आपको बता दे कि ओडिशा के बारागढ़ जिले की रहने वाली माधबी महाकुर राज्य की पहली शादीसुदा महिला बन गयी हैं जो सशस्त्र सीमा बल जॉइन करेंगी।

दरअसल माधबी ने दो बार लिखित परीक्षा पास की लेकिन मेडिकल एक्सअमिनाशन में वह फेल हो जा रही थीं। जिसकी वजह से वह जॉइन नहीं कर पाई। वहीं माधबी 16 साल की उम्र में स्कूल में मनोरंजन से मिली जहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों में प्यार हो गया।
साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। माधबी जानती थी कि मनोरंजन का सपना है कि आर्मी जॉइन करे ऐसे में माधबी ने उनके सपने को साकार किया और ssc की परीक्षा में शामिल होने का फैसला लिया।

वहीं 2019 में उन्होंने परीक्षा दी और बिना किसी कोचिंग क्लास के वह पहली बार में परीक्षा पास कर गयी। इसके बाद वो मेडिकल में भी पास कर गयी। इसके बाद वो पहली शादीसुदा महिला बन गयी है जो ssc जॉइन करेंगी।

सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स में उन्हें कांस्टेबल बनाया गया है। माधवी के साथ साथ ये पूरे ओडिशा के लिए गर्व की बात है। माधबी दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गयी है। माधबी ने सारी जिम्मेदारियो को निभाते हुए अपने कर्तव्य को भी पूरा किया है। ऐसे काम को लेकर माधबी की हर जगह तारीफ हो रही है।