31.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    शादी के बाद हनीमून पर क्यों जाते हैं कपल्स, क्या आपको है पता?

    हमारे देश भारत में शादी का बड़ा ही महत्व है। बड़े ही रीति रिवाजों के साथ धूमधाम से शादी सम्पन्न की जाती है। ऐसे में आप सभी को पता है कि शादी के बाद सबसे पहले लड़का और लड़की कही बाहर जाना पसंद करते है।

    जी हां हनीमून पर जाने का चलन खूब बढ़ गया है। अब सवाल ये है कि शादी के बाद कपल हनीमून के लिए क्यों निकल जाते है। शादी के समय लड़के लड़की को समय नहीं मिलता एक दूसरे को समझने के लिए इसीलिए शादी के तुरंत बाद वो कही घूमने फिरने चले जाते है ताकि वो वहां एक दूसरे को समझ सके बातें कर सके।  

    कुछ कपल्स इस झिक-झिक से भी खुद को दूर रखने के लिए हनीमून पर निकल जाते हैं। हनीमून पर जाने की ये वजह ज्यादातर उन मामलों में होती हैं जब शादी एक अरेंज मैरिज हो। इसी के साथ आपको ये भी बता दे कि  अपने शादी के शुरूआती दिनों को हमेशा के लिए खूबसूरती के साथ सहेजकर रखने का भी अलग ट्विस्ट है।

    वे हनीमून पर परिवार और जिम्मेदारियों के बारे में कहीं अधिक विस्तार से चर्चा कर सकते हैं। वैसे पहले के समय में ऐसे किसी रिवाज का चलन नहीं था लेकिन आज के समय में इस रिवाज़ का बहुत चलन है।

     इस रिवाज़ के ज़रिये कपल्स कुछ क्वालिटी टाइम एक-दूसरे के साथ स्पेंड करते हैं। यह कुछ ऐसे लम्हे होते हैं जिन्हें वह ताउम्र याद रखने वाले हैं। शादी के बाद कुछ खूबसूरत पलों को साथ बिताने के इसी पीरियड को हम सब ने हनीमून का नाम दे दिया।

    कुछ लोगों के लिए हनीमून का मतलब रोमांटिक वेकेशन होता है और कुछ के लिए शादी के बाद रिलैक्स होने का एक जरिया। इसको लेकर भले ही सबकी सोच अलग-अलग हो लेकिन अंत में तो यह शादीशुदा कपल्स की लाइफ का एक महत्वपूर्ण और प्यार हिस्सा ही होता है। कुछ कपल्स की मानें तो शादी की रस्मों और तैयारियों में आई थकान को दूर करने के लिए हनीमून सबसे अच्छा तरीका है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.