अक्सर हम सुनते है कि कार या बाइक की चोरी हो गयी है, हम कह दे कि प्लेन की भी चोरी होने लगी है तो सुनने में थोड़ा अटपटा लगेगा लेकिन ये घटना सच में हुई है।
इस घटना को अंजाम किसी शातिर लोगों ने नहीं बल्कि मात्र 14 से 15 साल के बच्चों ने कर दिखाया है। ये पूरा मामला अमेरिका के उटाह शहर का है। वहीं इस घटना के लगभग आठ घंटे के बाद अधिकारियों ने एक बयान जारी कर कहा कि एक एयरप्लेन चोरी कर लिया गया है।
जब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर इसकी तहकीकात की गई तो पता चला कि 14 और 15 साल के दो लड़कों ने इसे चोरी कर अपने साथ उड़ा ले गए हैं। पुलिस और जांचकर्ताओं के अनुसार ये दोनों लड़के ट्रैक्टर से पहले एयरप्लेन तक पहुंचे।
यहां उन्होंने सिंगल इंजन वाली एयरक्राफ्ट चुराई और उसे उड़ा ले गए। घटना की जानकारी सोशल साइट फेसबुक पर वायरल होने के बाद दुनिया के लोग हैरान रह गए थे। इस घटना को फेसबुक पर हजारों लोगों ने शेयर किया था।
लोगों ने वहां की सिक्योरिटी पर सवाल उठाया था। कई लोगों ने लड़कों की हिम्मत को शानदार बताया था। प्लेन चोरी करना कोई आम बात नहीं है लेकिन ये समझना बेहद जरूरी है कि 14 से 15 साल के बच्चों में इतना दिमाग आया कहा से और प्लेन कैसे चला सकते है।
अब ये खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हर कोई बच्चों के दिमाग को लेकर हैरान है। क्योंकि ऐसा काम करने के लिए काफी हिम्मत चाहिए होता है। बाकी आगे कि कार्यवाई पुलिस कर रही है। पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।