जब एक गुनफहगार को सजा मिलती है तो उसके गुनाहों को देखकर उसे सजा मिलती है। अब तुर्की के एक मुस्लिम धार्मिक नेता को ऐसी सजा सुनाई गई है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।
यहां अदनान ओक्तार नामक शख्स को इस्तांबुल की एक अदालत ने 1075 साल की सजा दी है। आपको बता दे कि अदनान को नाबालिगों के यौन शोषण, धोखाधड़ी, राजनीतिक तथा सैन्य जासूसी समेत 10 अलग-अलग मामलों मे दोषी पाया गया है।

खास बात ये है कि इस दौरान कुल 236 लोगों के खिलाफ मुकदमा चला, जिनमें से 78 को गिरफ्तार भी किया गया। 1990 के दशक में अदनान पहली बार लोगों की नजर में तब आया।
जब वह एक संप्रदाय का नेता था जिसे कई सेक्स स्कैंडल में पकड़ा गया था। उसके ऑनलाइन ए 9 टेलीविज़न चैनल ने 2011 में प्रसारण करना शुरू किया था जिसमें वह तुर्की के धर्मगुरुओं की निंदा करता था।

इस चैनल पर तुर्की के मीडिया वॉचडॉग आरटीयूके द्वारा कई बार जुर्माना भी लगाया गया और बाद में सरकार द्वारा बंद करवा दिया गया। बता दें कि अदनान एक पंथ का प्रमुख है।
वह लोगों को कट्टरपंथी मत के बारे में उपदेश देता था, जबकि महिलाओं व लड़कियों को वह ‘बिल्लियां’ बुलाता था। इस पूरे मामले को लेकर अभियोजन पक्ष उसके संगठन को आपराधिक मानता है।

वहीं जांच और सुक्षा एजेंसियों ने 2018 में देशभर में कई जगहों पर छापेमारी करते हुए अदनान को मानने वाले दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मारे गए छापे में ओकतार के दर्जनों मानने वाले अरेस्ट किए गए थे।
अदनान ने अपने अनुयायियों के समूह बनाने की शुरुआत 1970 के दशक के आखिरी सालों में की थी। वह पहले भी आपाराधिक गैंग सहित कई अन्य मामलों में अदालत में पेश हो चुका है, लेकिन तब वह बरी हो गया था।