27.8 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024
More

    Latest Posts

    भारत का वो रहस्यमय कुंड, जहां ताली बजाते ही ऊपर उठने लगता है पानी,वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए गुत्थी

    हमारे देश भारत में कई ऐसी रहस्यमयी चीजे है जिसके बारे में लोग जानने के लिए इच्छुक रहते है। जी हां एक ऐसी ही रहस्यमयी चीज़ो से आज हम पर्दा उठाने जा रहे है जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

    दरअसल, यह रहस्यमयी जगह एक जलकुंड है।बता दें कि, जिस रहस्यमयी कुंड की हम बात कर रहे हैं वो झारखंड के बोकारो जिले में स्थित है। इसे दलाही कुंड के नाम से भी जाना जाता है। ये कंक्रीट की दीवारों से घिरा हुआ है। 

    इस कुंड के बारे में कहा जाता है कि, अगर कोई कुंड के सामने ताली बजाता है तो इसका पानी अपने आप ऊपर उठने लगता है। देखने में ये नजारा बिल्कुल ऐसा लगता है जैसे किसी बर्तन में पानी उबल रहा है। आपको बता दे कि इस रहस्य का आज तक पता भू-वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं।

    इस कुंड का एक और रहस्य है। दरअसल, इसके बारे में कहा जाता है कि यहां गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म पानी निकलता है जो कि एक रहस्य बना हुआ है। वहीं लोगों की इस कुंड को लेकर ये भी मान्यता है कि इस कुंड में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं।

    इसलिए यहां लोग दूर-दूर से नहाने के लिए आते हैं। इस बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर इस कुंड के पानी से नहाने पर चर्म रोग दूर होते हैं तो इसका मतलब ये है कि इसमें गंधक और हीलियम गैस मिला हुआ है।

    लेकिन ये आज तक लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। इसी के साथ ये भी बता दे कि इस रहस्यमयी कुंड के पास ही दलाही गोसाईं नामक देवता का स्थान है, जहां हर रविवार को लोग पूजा करने के लिए आते हैं।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.