22.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024
More

    Latest Posts

    कनाडा जाने के लिए की शादी, फिर लाखों का चूना लगा दुल्हन हुई फरार

    शादी के नाम पर धोखाधड़ी और ठगी के मामले आपने खूब सुने होंगे, जहां पर लड़का या लड़की शादी के बाद फरार हो जाते है। अब एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला पंजाब से सामने आया है।

    जहां पर पति ने पत्नी को पढ़ाई के बाहर देश भेजा लेकिन वहां जाकर पत्नी अपने पति को पूरी तरह से भूल गयी। जिसके बाद पति हैरान रह गया। ये पूरा मामला पंजाब के मोगा से सामने आया है।

    दरअसल यहां युवक युवती की शादी हुई, तीन दिन तक दुल्हन बनी युवती अपने पति के साथ अच्छे से रही साथ में शॉपिंग भी किया। पति ने भी अपनी शादी और पत्नी को कनाडा भेजने पर 31 लाख रुपये खर्च कर दिए।

    जानकारी के अनुसार- युवक ने शादी के बाद युवती को आइलेट्स कराने के बाद कनाडा भेजा। उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया। इस पर उसके 25 लाख 70 हजार रुपए खर्च हुए। 

    लेकिन कनाडा पहुंच कर पत्नी ने साफ कह दिया कि आज के बाद उसे फोन न करे। उसने पति से बात करना बंद कर दिया और उसे पति मानने से भी इंकार कर दिया। पीड़ित युवक ने थाना बधनीकलां में लिखित शिकायत 11 मार्च 2020 को दी थी।

    पुलिस ने एफआइआर दर्ज करने में 11 महीने लगा दिया। लेकिन गिरफ्तारी एक भी नहीं हुई। जबकि धोखाधड़ी की इस साजिश में शामिल दुल्हन के अलावा बाकी लोग यहीं पर हैं।

    आपको बता दे फिलहाल पुलिस ने पति कि शिकायत पर धोखाधड़ी और ठगी का मामला दर्ज किया है। पति ने अपनी पत्नी, ससुर, सास, दुल्हन के मामा, दुल्हन की मामी और दुल्हन के मामा की लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित युवक का नाम देविंदर सिंह है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.