26.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024
More

    Latest Posts

    पति ने पत्नी के लिए बनाया ऐसा अनोखा घर,आप PHOTOS देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे

    प्यार में न जाने लोग क्या क्या कर जाते है। प्यार में लोग इस कदर पागल हो जाते है कि अपने प्रेमिका के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते है। प्यार की बात हो तो शाहजहां और मजनू की याद आ जाती है। जिनके प्यार की मिसाले दी जाती है।

    अब मामला नाइजीरिया से है, जहां एक पति ने पत्नी के लिए विमान जैसा दिखने वाला एक खूबसूरत आशियाना खड़ा कर दिया। जमाल, नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में रहते हैं। 

    उनकी पत्नी को घूमने का बहुत शौक है। पति ने पत्नी के इसी शौक का ख्याल रखते हुए 20 साल में एक घर बनाया, जो किसी ‘अजूबे’ से कम नहीं है। अब जरा सोचिए इनकी कैसी मोहब्बत होगी।

    यह घर किसी के सपनों के घर से कम नहीं है। जानकारी के मुताबिक़, इस आलीशान घर में गेस्ट हाउस, मस्जिद, स्विमिंग पूल,गार्डन और खूब हरियाली है।

    पति जमाल ने बताया कि, उन्होंने विमान जैसा घर इसलिए बनाया है ताकि उनकी पत्नी को हमेशा यही लगे कि वह ट्रैवल कर रही है। वहीं आपको बता दें कि इस आलीशान घर को बनवाने में करीब 20 साल लगे।

    जमाल ने इस घर को बनवाना साल 1999 में शुरू किया था, उस वक्त उनका बच्चा महज 12 साल का था। कहा जा रहा है कि उनके साथ-साथ उनका बेटा भी घर के डिजाइन में उनकी मदद किया करता था।

    जमाल का कहना है कि उन्होंने यह घर परिवार और देश की खातिर बनाया है। यह घर अब नाइजीरिया में ख्याति प्राप्त कर रहा है। इसके साथ ही एक पर्यटन स्थल भी बन रहा है।

    इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। ऐसी मोहब्बत की हर जगह चर्चा हो रही है। इस शख्स ने प्यार की एक नई मिशाल पेश की है। ऐसा आलीशान घर देख शख्स की पत्नी भी बहुत खुश हुई होगी।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.