34 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024
More

    Latest Posts

    रांची : दो पत्नी ने थाने में किया पति के दिन का अजीबोगरीब बंटवारा, 3-3 दिन साथ रहने पर सहमति

    पति पत्नी और वो के मामले तो आपने खूब सुने होंगे। वहीं झारखंड से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद हैरान रह जाएंगे। यहां दो पत्नियों ने पति का ही बंटवारा कर दिया।

    रांची के सदर थाने में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। दो पत्नी ने अपने पति का आपस में बंटवारा कर लिया। सप्ताह में 3-3 दिन साथ रहने की डील हुई। दोनों ने पति को एक दिन की छुट्टी भी दी है।

    दूसरी पत्नी सदर थाने पहुंची और पति पर कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगाया। उसने पुलिस को बताया कि पांच दिन से उनके पति घर नहीं आए हैं। वह अपनी पहली पत्नी के साथ रहने लगे हैं। अब इस पूरे मामले में पुलिस घेरे में आ गयी है।

    दरअसल राजेश नाम के युवक की दो पत्नियां हैं, वह कभी पहले के साथ रहता है, तो कभी दूसरी के पास चला जाता है। लेकिन जब किसी एक के पास ज्यादा समय बिताने लगता है तो दोनों लड़ने लगती है।   

    पुलिस भी इनके आपसी झगड़े से परेशान हो गयी थी। जहां दोनों ने पुलिस की मौजूदगी में समझौता किया कि पति सप्ताह में तीन दिन पहली पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। वहीं बचा बाकी का  एक दिन वह अपना काम करेगा।

    कुछ दिन बाद प्रेमिका थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की जिस प्रेमी के साथ वह शादी की थी वह एक सप्ताह से घर नहीं आ रहा है। इसको लेकर पुलिस ने उसके प्रेमी राजेश कुमार को थाने में बुलाया।

    इसके बाद पत्नी भी पहुंच गई। पुलिस ने थाने में सबको समझाया। जिसके बाद पति दूसरी पत्नी को साथ लेकर चला गया। इसके बाद प्रेमिका अव धरने पर बैठ गयी है और पुलिस पर आरोप लगा रही है। अब पुलिस भी कुछ कहने से इनकार कर रही है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.