30.1 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024
More

    Latest Posts

    यहां कुंवारों से वसूला जाता है TAX, दुनिया के इन देशों में अजीबोगरीब चीजों के लिए लोगों को देना पड़ता है टैक्स

    1 फरवरी को होने वाले सबसे बड़े बदलावों में से एक है बजट। इस दिन भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया। बजट में आम से लेकर खास सभी की जिंदगी पर असर डालने वाले फैसले हुए।

    देशवासियों को इस बार वित्तमंत्री से बहुत अधिक उम्मीदें थी। खासकरके मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत की उम्मीद बहुत ज्यादा थी। दुनिया के लगभग हर देश में नागरिकों से टैक्स वसूला जाता है। 

    लेकिन क्या आप जानते है कि एक ऐसा देश जहां पर नागरिकों से अजीबोगरीब टैक्स वसूला जाता है। आज हम अमेरिका के कुछ ऐसे अजीबोगरीब टैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में सुनकर ही आप हैरान रह जाएंगे।

    अमेरिकी राज्य अरकंसास में लोगों को टैटू बनवाने के बदले सरकार को 6 फीसदी सेल्स टैक्स देना पड़ता है। वहीं आज से 197 साल पहले अमेरिका के एक स्‍टेट मिजॉरी में एक ऐसा अजीबोगरीब कानून बनाया गया जिसने सभी को हैरान कर दिया। 

    ये कानून था कुंवारों पर टैक्‍स लगाने का कानून और यहां टैक्‍स पर एक डॉलर की रकम चुकानी पड़ती थी। मिजॉरी में इस कानून को 21 साल से 50 साल के कुंवारे मर्दों पर लागू किया गया था। इस देश में तो टॉयलेट के फ्लश के उपयोग पर भी टैक्स चुकाना पड़ता है।

    जी हां हम बात कर रहे हैं अमेरिका के मैरीलैंड की। यहां की सरकार टॉयलेट फ्लश के उपयोग पर लोगों से हर महीने 355 रुपये टैक्स लेती है। कई देशों में खिड़की के आधार पर टैक्स वसूला जाता है।

     इंग्लैंड, फ़्रांस, आयरलैंड जैसे देशों में जितनी ज्यादा खिड़की होती है। लोगों से उतना ही ज्यादा टैक्स वसूला जाता है। हालांकि काफी विरोध के बाद इस टैक्स को हटा लिया गया था।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.