29.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024
More

    Latest Posts

    117 साल की हुई विश्व की सबसे उम्रदराज महिला, रिश्तेदारों संग मनाया जन्मदिन

    आज के ऐसे भागदौड़ वाली जिंदगी में इंसान ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रह पा रहा है। पहले के मुताबिक लोगों का खानपिन, बाहर प्रदूषण सब कुछ प्रभावित कर रहा है। जिसकी वजह से लोग 60 से 70 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह रहे है लेकिन एक महिला ने ज्यादा दिन तक जी कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

    दरअसल जापान की केन तनाका दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित इंसान बन गई हैं। उन्होंने हाल ही में फुकुओका के नर्सिंग होम में दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों के साथ अपना 117 वां जन्मदिन मनाया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उनका जन्म 2 जनवरी, 1903 को हुआ था।

    जिसके बाद से ही वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। इससे पहले यह रेकॉर्ड किकाई द्वीप की नाबी ताजिमा के पास था जिनका निधन भी 117 साल की उम्र में हुआ था।

    गिनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक मियाको का परिवार उनको देवी बुलाता था और उन्हें एक बातूनी व्यक्ति के तौर पर याद करता है जो धैर्यवान और दूसरों के प्रति उदारता का भाव रखती थीं। 

    वहीं 100 साल से ज्यादा की उम्र के ऐसे बुजुर्गों को ‘सुपरसेंट्रीशियन’ कहा जाता है। बीते सप्ताह इस अवसर पर उन्हें सोने के काम वाली कीमोनो एक लाल रंग के गिफ्ट पैक के रूप में जूस के साथ भेंट की गई।

    उन्होंने अपना जन्मदिन जापान के फुकुओका के एक देखभाल नर्सिंग होम में मनाया। तनाका ने 100 साल का होने पर दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बनने का सपना देखा था।

    आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर की तनाका उस समय खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाईं जब उन्हें दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति और दुनिया की सबसे पुरानी जीवित महिला होने के खिताब से नवाजा गया था। Guiness Book Of World Records के अनुसार उन्होंने संस्था को तब कहा था कि यह उनके जीवन का सबसे रोमांचक क्षण था।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.