आज के समय में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं है। आए दिन लड़कियों से दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते है। जिसके बाद कही भी जाने में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती है।
लेकिन अब एक ऐसा उपकरण आया हुआ है जिसके बाद अपराधों के हौसले पस्त हो जाएंगे। जी हां वाराणसी में अब महिलाएं सुरक्षित घूम सकेंगी क्योंकि उनके सुरक्षा के लिए अब एक नया उपकरण आया है।

दरअसल वैज्ञानिक श्याम चौरसिया ने महिलाओं के लिए एक खास तरह का उपकरण बनाया है। इसके माध्यम से मुसीबत में फंसी महिलाएं लिपस्टिक से न केवल गोली चला सकती हैं, बल्कि पुलिस को भी तत्काल बुला सकती हैं।
यह गन शोहदों के लिए शामत बन सकती है। इसके साथ ही इसमें Live location के साथ 112 पर पुलिस के साथ परिवार के सदस्यों को कॉल चला जाता है। Live location की मदद से समय रहते पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर एक औरत के साथ गलत होने से रोक सकती है।

पुलिस के पहुंचने तक दरिंदों से बचाव के लिए लिपस्टिक गन से फायरिंग कर महिलाएं अपना बचाव कर सकतीं हैं। आपको बता दे कि इस लिपस्टिक गन बनाने में सात महीने का समय लगा है। इस लिपस्टिक गन को बनाने में 650 रूपये का खर्च आया है।
इसका वजन प्रोटोटाइप में तकरीबन 70 ग्राम हैं और ये गन चार्जेबल है जो एक घंटे चार्ज करने पर 1 हफ्ते तक काम करती है। एंटी इ टीजिंग लिपिस्टिक गन बनाने का उद्देश्य ये है कि महिलाओं को सेल्फ डिफेंस बनाया जा सके और समय रहते महिलाओं के साथ किसी तरह की वारदात होने से बचाया जाए।