36.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024
More

    Latest Posts

    आसान नहीं हैं इस पुल पर चलना, यहां चलने वालों की कांप जाती है रूह

    दुनिया में कई ऐसी जगहें है, जो बेहद खतरनाक हैं। उनके बारे में आप कई बार पढ़-सुन चुके होंगे। आज हम आपको बताने वाले हैं दुनिया के सबसे खतरनाक पुल के बारे में, जिनके बारे में सोचकर भी लोगों की रूह कांप जाती है।

    जी हां, हम बात कर रहे हैं, एक ऐसे ही खतरनाक पुल की पेरू के कुजको गांव में है। यह जंगली घास की रस्सी से बना हुआ है। इस पुल को दुनिया का सबसे खतरनाक पुल माना जाता है। 

    यह पुल कुजको गांव को पेरू से जोड़ता है। इसे यहां के आदिवासी पारंपरिक तरीके से बनाते हैं। इस पुल को जंगली घास की रस्सी से बनाया गया है। यह 120 फीट लंबा है। इस पुल की खास बात ये है कि इसे हर साल बनाना पड़ता है।

    जिसे कुजको गांव के लोग 3 दिन में बना देते हैं और हर यह तरीका नया और अनूठा होता है। आपको बता दे कि यह झूलता हुआ क्यू इस्वाचक पुल नदी को पार करने के लिए बनाया गया था। हर साल बनता है और हर टूटता है और जब ये ब्रीड़ग बन जाता है तब इस पर जश्न भी मनाया जाता है।

    रस्सियों को बनाने के लिए एक स्थानीय मजबूत घास (कोया इचू) का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले इन्हें पत्थरों से पीटा जाता है। फिर पानी में भिगो दिया जाता है, ताकि ये मुलायम हो जाएं और बुनने में आसानी हो। 

    नया पुल बन जाने के बाद पुराने पुल की रस्सियां काट दी जाती हैं और वो नदी में गिर जाती हैं, वहीं इस इलाके में ये मात्र ऐसा एक पुल है जहां से नदी पार की जा सकती है. यह ब्रिज 500 साल से गांव के लोगों को पेरू से जोड़ रहा है. जब ये पुल बनाया जाता है तो कुजको गांव के लोग ब्रिज बनाने वाले लोगों की सलामती की दुआ करते हैं।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.