29.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024
More

    Latest Posts

    कभी भी आग की लहरों में डूब सकता है यह द्वीप, हर रात जान हथेली में रखकर सोते हैं 170 लोग

    एक ऐसा खूबसूरत द्वीप जहां लोगों की जाने की चाहत होती है। लेकिन इस द्वीप की सच्चाई जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। इस द्वीप का नाम है आओगाशिमा यह फिलिपीन सागर में स्थित जापान का एक ज्वालामुखीय द्वीप है।

    जापान की राजधानी टोक्यो से 358 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है। इस द्वीप का क्षेत्रफल 8.75 वर्ग किलोमीटर है। इस द्वीप में कभी भी विस्फ़ोट हो सकता है। यहां रहने वाले 170 लोग मौत के साये में जीते है।

    इस द्वीप की खास बात ये है कि अगर आसमान साफ रहता है तो यहां से आकाशगंगा का बेहतरीन नजारा दिखता है। यह द्वीप जापान के फूजी-हाकोने-इजू नेशनल पार्क की परिधि में आता है। आपको बता दे कि इस बेहद खूबसूरत द्वीप पर मात्र 170 लोग रहते हैं।

    ये सभी लोग अपना पूरा दिन आम लोगों की तरह बिताते हैं। लेकिन हर दिन इनके मन में एक खौफ जरूर रहता है। वो है ज्वालामुखी के फूट जाने का। आपको बता दे कि जुलाई 1780 में यहां पर लगातार भूकंप आए थे। जिसकी वजह से इसके ज्वालामुखी क्रेटर्स में से लावा निकला था। 

    1783 में हुए ज्वालामुखीय विस्फोट की वजह से 63 परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा था लेकिन 1785 में हुए विस्फोट में इस द्वीप पर रहने वाले 327 लोगों में से 140 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इस द्वीप की खूबसूरती टूरिस्ट्स को आकर्षित करती है।

    इसकी एक ख़ास बात भी है। अगर आसमान साफ़ हो, तो इस द्वीप से आकाशगंगा यानी की मिल्की वे गैलेक्सी साफ़ नजर आती है।  आसमान में ऐसा नजारा जल्दी कहीं देखने को नहीं मिलता। बताया जाता है कि 1652 में ये द्वीप लोगों के नजर के सामने आया था। तब पहली बार ये द्वीप चर्चा में आया था।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.