35.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    जानिए कौन है ये ख़ास लोग जो करते है दिल्ली मेट्रो में अनाउंसमेंट?

    अब ये खबर दिल्ली निवासियों की है जो रोजाना दिल्ली मेट्रो से सफर करते है। जी हां दिल्ली मेट्रो में जाते समय कई तरह की आवाजें सुनाई देती है जिसकी वजह से लोगों को कही आने जाने में सहायता मिलती है।

    हिंदी व अंग्रेजी की दो मधुर आवाज़ सुन कर आप अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं और उन्हीं की आवाज़ सुन कर आप महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सीट भी छोड़ दिया करते हैं।

    लेकिन क्या आपको यह पता है कि मेट्रो के अंदर और स्टेशन पर आपको एक महिला व एक पुरुष की जो दो आवाज़ें सुनाई देती हैं वो असल में किसकी हैं? अगर नहीं जानते तो अब हम आपको बता देते है। 

    दिल्ली मेट्रो में होने वाले हिंदी अनाउंसमेंट में जो पुरुष आवाज आपको निरंतर सुनाई देती है, वो आवाज है शम्मी नारंग की। वह आईआईटी दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट हैं, लेकिन वे एनाउंसर बनने के लिए IIT नहीं गए थे।

    लेकिन वहां कुछ ऐसा हुआ कि उनके करियर की दिशा ही बदल गई। जिस विदेशी युवक ने उन्हें यह मौका दिया वो विदेशी युनाइटेड स्टेट्स इनफार्मेशन सर्विसेज़ का टेकनिकल डिरेक्टर था।

    इनकी आवाज़ से वो इतना प्रभावित हुआ कि उसने शम्मी को वॉइस ऑफ़ अमेरिका के हिंदी विभाग में काम करने का मौका दिया। इसके बाद वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए।

    रिनी का जन्म स्थान केरल है और पिता के एयरफोर्स में होने के कारण इनकी शिक्षा 9 अलग-अलग स्कूलों में हुई, क्योंकि उनका ट्रांसफर समय-समय पर होता रहता था। इन्होंने 1985 से 2001 तक दूरदर्शन के लिए काम किया और ये अपने समय की मशहूर एंकर के रूप में जानी जाती हैं।

    इसके बाद इन्होंने वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में भी कार्य किया। यानि दिल्ली मेट्रो की अनाउंसमेंट्स के दौरान आपको अंग्रेजी अनुवाद में जो आवाज सुनाई देती है, वह रिनी सिमोन खन्ना की ही है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.