मां बनने का अहसास किसी भी महिला के लिए सबसे खूबसूरत होता है। 9 महीने अपने बच्चे को गर्भ में पालने के दौरान महिला बच्चे के जन्म से पहले ही उससे जुड़ जाती है। लेकिन कुछ प्रेग्नेंसी अजीबोगरीब वजह से चर्चा में आ जाती है।
साल 2001 में अमेरिका की रहने वाली नाद्या सुलेमान तब चर्चा में आ गई थीं जब प्रेग्नेंसी के दौरान उनका पेट हद से ज्यादा फूल गया था। जांच में पता चला कि उनके पेट में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे आठ बच्चे पल रह थे।

प्रग्नेंट होने की वजह से उनका पेट गुब्बारें की तरह फूल गया था। आपको बता दे कि दरअसल महिला को यह बच्चे आईवीएफ़ तकनीक से हुए थे। डॉक्टर ने महिला के गर्भ में एक साथ 12 भ्रूण डाल दिए थे। इनमें से आठ जीवित पैदा हुए थे।
यह साल 2009 की बात है। हाल ही में इन आठों बच्चों के 12वें जन्मदिन पर महिला ने सबकी कुछ तस्वीरें साझा की है। ये सभी बच्चे अब सेहतमंद है। नाद्या सुलेमान अब 45 साल की हो गई हैं। वे अमेरिका में रहती हैं।

बच्चों के बारहवें जन्मदिन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने दुनिया को बताया कि एक साथ आठ बच्चों को गर्भ में पालना और जन्म के बाद उनकी परवरिश करना कैसा होता है।
वहीं इस गलती की वजह से नाद्या के डॉक्टर माइकल कमरवा का लाइसेंस कैंसिल हो गया। 2010 में उनका लाइसेंस कैंसिल किया गया। सुनवाई के दौरान डॉक्टर ने कई तरह की दलील दी थी।

कानून के मुताबिक, किसी महिला के गर्भ में तीन से ज्यादा भ्रूण नहीं डाल सकते। अब सोशल मीडिया पर नाद्या की कहानी खूब वायरल हो रही है अब सभी बच्चे स्कूल जाते है, पढ़ाई करते है और साथ ही सभी स्वस्थ है।