Categories: Offbeat Oddity

63 साल की उम्र में बना था दूल्हा, किस्मत ने खेला ऐसा खेल 24 घंटे में ही दुल्हन की हुई मौत

कहते हैं किस्मत का भी अपना ही अलग खेल होता है। कहा ये भी जाता है कि समय बहुत बलवान होता है। कहने को तो लोग ये भी कहते हैं कि जिसके नसीब में जितना उतना ही मिलेगा।

खैर सब खेल नसीब का ही होता है। तभी तो ऐसा हो गया जो शादी के बाद मात्र 24 घंटे में ही दुल्हन की मौत हो गई। चलिए अब आपको इसके बारे में पूरी जानकारी बताते हैं।

दरअसल पूरा मामला गुजरात के वडोदरा जिले के पीपलछट गांव का है। यहाँ रहने वाले 63 वर्षीय कल्याणभाई रबारी ने हाल ही में 40 वर्षीय लीलाबेन से धूमधाम से शादी रचाई थी।

लेकिन 63 साल के शख्स की शादी का सुख 24 घंटे भी नहीं रहा। बतादें 63 साल के शख्स का 35 साल पुराना यह सपना सच होने जो जा रहा था। उन्होंने अपनी शादी में पूरे गांव को बुलाया और भरपेट खान भी खिलाया।

फिर अगले दिन बारात लेकर वरसडा पहुंचे। यहां लड़की के माता पिता ने अपनी बेटी को खुशी खुशी विदा किया। 40 वर्षीय लीलाबेन की भी अभी तक शादी नहीं हुई थी। माता पिता बेटी का घर बसता देख खुश थे।

लेकिन उन्हें क्या पता था कि ससुराल जाकर वो हमेशा के लिए उनसे जुदा हो जाएगी। इस शादी को लेकर दोनों ही बड़े उत्साहित थे। दुल्हन शादी कर जैसे ही घर पहुंची तो वहां उसका रस्मों रिवाज से स्वागत हुआ।

इसी दौरान वह अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। बेहोश दुल्हन को कल्याणभाई जैसे तैसे अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने लीलाबेन को मृत घोषित कर दिया।

कल्याणभाई और लीलाबेन का रिश्ता दो तीन महीने पहले ही तय हुआ था। एक जान पहचान वाले ने कल्याणभाई को इस रिश्ते के बारे में बताया था। बात जम जाने पर वे बेहद खुश थे।

उधर लड़की के घर वाले भी अपनी प्यारी बिटिया को खोकर बहुत दुखी है। शादी की खुशी माताम में तब्दील हो गई। इससे सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि पूरा गांव दुखी है।

सभी ऊपर वाले से यही पूछ रहे हैं कि ही भगवान आखिर तूने ये कैसी खुशी दी जो चंद लम्हों में ही छिन गई। अब इस खबर को सुनकर तो ऐसा ही लगता है कि जो होनी होती है वो होकर रहती है।

होनी टाली नहीं जा सकती है। चाहे जो हो इंसान सिर्फ और सिर्फ समय के हाथों की कठपुतली है उससे ज्यादा कुछ और नहीं।

PEHCHAN

Share
Published by
PEHCHAN

Recent Posts

Whatsapp पे भेजे गए मैसेज को किआ जा सकेगा एडिट। जल्द आएगा ये नया फीचर

वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूज़र्स भेजे गए मैसेज को…

1 year ago

स्त्री यहाँ न आना !! जानिए- देश का कौन सा शहर है महिलाओ के लिए सबसे असुरक्षित?

भारत के कई शहरों में क्राइम के आंकड़ें लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अगर बड़े…

1 year ago

अजूबा: चिम्पैंजी ने ऑनलाइन मंगाया पिज्ज़ा, फिर हाथ में पैसे लेकर खड़े जानवर को देख घबरा गया डिलीवरी ब्वॉय

बंदर, चिंपैंजी, गोरिल्ला इन जानवरों को इंसानों का पूर्वज कहा जाता है. आज भी इन…

1 year ago

चाची को साइकिल पर बैठा चले चाचा जी और फिर हुआ कुछ ऐसा की अगले सेकंड मिले नहर में देखिए वीडियो

बुजुर्ग लोगों की मस्ती से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचते हैं.…

1 year ago

सपना चौधरी के 52 गज का दामन पर नाचने लगा ‘रावण’, वायरल हो गया डांस वीडियो

एक तरफ बालीवुड फिल्म आदिपुरुष में रामायण के किरदारों उनके हाव-भाव को लेकर देशभर में…

1 year ago

अजब प्रेम की गजब कहानी:62 साल के चाचाजी को दिल दे बैठी ये लड़की, हैरान कर देगी आपको ये लव स्टोरी ।

सोशल मीडिया में अभी एक कथित प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो जमकर देखा जा रहा है. इसमें…

1 year ago