कहते हैं किस्मत का भी अपना ही अलग खेल होता है। कहा ये भी जाता है कि समय बहुत बलवान होता है। कहने को तो लोग ये भी कहते हैं कि जिसके नसीब में जितना उतना ही मिलेगा।
खैर सब खेल नसीब का ही होता है। तभी तो ऐसा हो गया जो शादी के बाद मात्र 24 घंटे में ही दुल्हन की मौत हो गई। चलिए अब आपको इसके बारे में पूरी जानकारी बताते हैं।

दरअसल पूरा मामला गुजरात के वडोदरा जिले के पीपलछट गांव का है। यहाँ रहने वाले 63 वर्षीय कल्याणभाई रबारी ने हाल ही में 40 वर्षीय लीलाबेन से धूमधाम से शादी रचाई थी।
लेकिन 63 साल के शख्स की शादी का सुख 24 घंटे भी नहीं रहा। बतादें 63 साल के शख्स का 35 साल पुराना यह सपना सच होने जो जा रहा था। उन्होंने अपनी शादी में पूरे गांव को बुलाया और भरपेट खान भी खिलाया।

फिर अगले दिन बारात लेकर वरसडा पहुंचे। यहां लड़की के माता पिता ने अपनी बेटी को खुशी खुशी विदा किया। 40 वर्षीय लीलाबेन की भी अभी तक शादी नहीं हुई थी। माता पिता बेटी का घर बसता देख खुश थे।
लेकिन उन्हें क्या पता था कि ससुराल जाकर वो हमेशा के लिए उनसे जुदा हो जाएगी। इस शादी को लेकर दोनों ही बड़े उत्साहित थे। दुल्हन शादी कर जैसे ही घर पहुंची तो वहां उसका रस्मों रिवाज से स्वागत हुआ।

इसी दौरान वह अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। बेहोश दुल्हन को कल्याणभाई जैसे तैसे अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने लीलाबेन को मृत घोषित कर दिया।
कल्याणभाई और लीलाबेन का रिश्ता दो तीन महीने पहले ही तय हुआ था। एक जान पहचान वाले ने कल्याणभाई को इस रिश्ते के बारे में बताया था। बात जम जाने पर वे बेहद खुश थे।

उधर लड़की के घर वाले भी अपनी प्यारी बिटिया को खोकर बहुत दुखी है। शादी की खुशी माताम में तब्दील हो गई। इससे सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि पूरा गांव दुखी है।
सभी ऊपर वाले से यही पूछ रहे हैं कि ही भगवान आखिर तूने ये कैसी खुशी दी जो चंद लम्हों में ही छिन गई। अब इस खबर को सुनकर तो ऐसा ही लगता है कि जो होनी होती है वो होकर रहती है।

होनी टाली नहीं जा सकती है। चाहे जो हो इंसान सिर्फ और सिर्फ समय के हाथों की कठपुतली है उससे ज्यादा कुछ और नहीं।