Categories: Random

गजब: यह महिला दिन में देखती है 16 बार सूर्योदय, अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली पहली महिला

अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद अमेरिका की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच धरती पर सुरक्षित लौट आईं।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि कोच के साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की अंतरक्षि यात्री लूका परमितानो और रूस के अंतरिक्ष यात्री एलेक्जेंडर स्क्वोर्त्सोव भी वापस आए हैं।   

कोच अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 12 मिनट पर पृथ्वी पर लौटीं। उन्‍होंने वर्ष 2019 में महिलाओं के दल का स्‍पेसवॉक में नेतृत्‍व किया था। इससे पहले कोई भी महिला अंतरिक्ष यात्री इतने लंबे मिशन पर नहीं गयी हैं।

बता दें कि इतिहास में पहली बार किसी स्पेसवॉक में पूरी तरह महिलाओं का दल अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर गया। इस क्रम में उन्‍होंने धरती के 5,248 चक्कर लगाए और 13.9 करोड़ किमी की दूरी तय की।

उन्‍होंने अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलकर छह बार चहलकदमी की और खुले अंतरिक्ष में 42 घंटे 15 मिनट बिताए। आपको बता दे कि 14 मार्च, 2019 को क्रिस्टीना ने नासा के लिए फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर आईएसएस के लिए उड़ान भरी थी।

वही क्रिस्टीना कोच ऐसी पहली महिला बन गई है जो इतने दिनों तक अंतरिक्ष में समय बिताया है। बता दें कि आईएसएस में सबसे लंबे समय (340 दिन) रहने का रिकॉर्ड स्कॉट केली के नाम है, जो 2015-16 के दौरान अंतरिक्ष में थे।

वहीं अमेरिकी महिला अंतरिक्ष यात्री पेगी विंस्टन 665 दिन अंतरिक्ष में गुजार चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने ये समय पांच अलग-अलग फ्लाइटों के जरिये बिताया है।

PEHCHAN

Recent Posts

Whatsapp पे भेजे गए मैसेज को किआ जा सकेगा एडिट। जल्द आएगा ये नया फीचर

वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूज़र्स भेजे गए मैसेज को…

1 year ago

स्त्री यहाँ न आना !! जानिए- देश का कौन सा शहर है महिलाओ के लिए सबसे असुरक्षित?

भारत के कई शहरों में क्राइम के आंकड़ें लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अगर बड़े…

1 year ago

अजूबा: चिम्पैंजी ने ऑनलाइन मंगाया पिज्ज़ा, फिर हाथ में पैसे लेकर खड़े जानवर को देख घबरा गया डिलीवरी ब्वॉय

बंदर, चिंपैंजी, गोरिल्ला इन जानवरों को इंसानों का पूर्वज कहा जाता है. आज भी इन…

1 year ago

चाची को साइकिल पर बैठा चले चाचा जी और फिर हुआ कुछ ऐसा की अगले सेकंड मिले नहर में देखिए वीडियो

बुजुर्ग लोगों की मस्ती से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचते हैं.…

1 year ago

सपना चौधरी के 52 गज का दामन पर नाचने लगा ‘रावण’, वायरल हो गया डांस वीडियो

एक तरफ बालीवुड फिल्म आदिपुरुष में रामायण के किरदारों उनके हाव-भाव को लेकर देशभर में…

1 year ago

अजब प्रेम की गजब कहानी:62 साल के चाचाजी को दिल दे बैठी ये लड़की, हैरान कर देगी आपको ये लव स्टोरी ।

सोशल मीडिया में अभी एक कथित प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो जमकर देखा जा रहा है. इसमें…

1 year ago