29.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024
More

    Latest Posts

    गजब: यह महिला दिन में देखती है 16 बार सूर्योदय, अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली पहली महिला

    अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद अमेरिका की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच धरती पर सुरक्षित लौट आईं।

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि कोच के साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की अंतरक्षि यात्री लूका परमितानो और रूस के अंतरिक्ष यात्री एलेक्जेंडर स्क्वोर्त्सोव भी वापस आए हैं।   

    कोच अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 12 मिनट पर पृथ्वी पर लौटीं। उन्‍होंने वर्ष 2019 में महिलाओं के दल का स्‍पेसवॉक में नेतृत्‍व किया था। इससे पहले कोई भी महिला अंतरिक्ष यात्री इतने लंबे मिशन पर नहीं गयी हैं।

    बता दें कि इतिहास में पहली बार किसी स्पेसवॉक में पूरी तरह महिलाओं का दल अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर गया। इस क्रम में उन्‍होंने धरती के 5,248 चक्कर लगाए और 13.9 करोड़ किमी की दूरी तय की।

    उन्‍होंने अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलकर छह बार चहलकदमी की और खुले अंतरिक्ष में 42 घंटे 15 मिनट बिताए। आपको बता दे कि 14 मार्च, 2019 को क्रिस्टीना ने नासा के लिए फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर आईएसएस के लिए उड़ान भरी थी।

    वही क्रिस्टीना कोच ऐसी पहली महिला बन गई है जो इतने दिनों तक अंतरिक्ष में समय बिताया है। बता दें कि आईएसएस में सबसे लंबे समय (340 दिन) रहने का रिकॉर्ड स्कॉट केली के नाम है, जो 2015-16 के दौरान अंतरिक्ष में थे।

    वहीं अमेरिकी महिला अंतरिक्ष यात्री पेगी विंस्टन 665 दिन अंतरिक्ष में गुजार चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने ये समय पांच अलग-अलग फ्लाइटों के जरिये बिताया है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.