35.4 C
Delhi
Friday, March 29, 2024
More

    Latest Posts

    55 साल के आदमी को डंसते ही मर गया जहरीला सांप, विश्वास नहीं हो रहा, लेकिन ये सच है…

    अगर किसी के भी घर में सांप निकल जाए तो हड़कंप मच जाती है। सांप निकलते ही लोग काफी डर और सहम जाते है। ऐसे में सांप अगर डंस ले तो इंसान का बचना मुश्किल होता है।

    अगर हम कह दे कि सांप ने इंसान को डंसा और इंसान की बजाए सांप मर गया, लाजमी आप सभी को विश्वास नहीं होगा लेकिन ये सच है। जी हां हैरान मत होइए बिहार में एक शख्स ने सच कर दिखाया है।

    दरअसल  गांव के एक अधेड़ व्यक्ति सुबोध प्रसाद सिंह (55) को सांप ने डंसा और खुद ही मर गया। आपको बता दे कि सुबोध फूल तोडऩे बगीचे में गए थे। वहां वो फूल तोड़ रहे थे कि पास की झाड़ी में सरसराहट हुई और अचनाक एक बड़ा-सा गेहुंअन सांप निकल आया।

    फूल तोड़ने की डाली छोड़ जैसे ही वो कुछ समझ पाते, सांप ने उन्हें काट लिया। वहीं प्रतापगंज प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सांप के  केंचुल निकलने के दौरान वह अधिक पीड़ा से गुजरता है और परेशान रहता है।

    इस दौरान अगर वह किसी डंसता है तो अधिकांश जहर उसके मुंह में ही गिर जाता है। इस कारण सांप की मौत हो सकती है। उन्होंने बताया कि जिस सांप ने सुबोध कुमार को डंसा वो भी केंचुल में था। उसके शरीर से केंचुल निकल रहा था।

     ये बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद हर कोई इस घटना की चर्चा कर रहा है क्योंकि सांप के काटने के बाद इंसान बच गया ये बड़ी आश्चर्य की बात है। खैर गांव इस बात से संतुष्ट है कि सुबोध के इलाज होने के बाद सही सलामत बच गए है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.