हम अक्सर बड़े बुजुर्गों की बाते इग्नोर कर जाते है लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। कभी- कभी उनकी बातें बड़ा ही काम कर जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ है पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहने वाली एक महिला के साथ ।
दरअसल, उसने अपने ससुर के कहने पर 500 रुपये का लॉटरी टिकट खरीद लिया। अब उस महिला के हाथ 2.5 करोड़ रुपये का पहला इनाम लगा है। इनाम लगने के बाद महिला ने सिर्फ एक ही बात कही।

वह बोली कि इतने जीरो तो मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखे। लॉटरी लगने के बाद महिला संग पूरे परिवार की जिंदगी बदल गयी। 48 वर्षीय संगीता चौबे एक गृहणी हैं, जो अपने पार्ट टाइम में बच्चों को क्ले मॉडलिंग और ड्रॉइंग सिखाती हैं।
संगीता ने बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें इतनी बड़ी रकम की लॉटरी लगेगी। दरअसल, संगीता के ससुर अक्सर लॉटरी के टिकट खरीदते हैं, लेकिन आज तक उनकी कभी कोई लॉटरी नहीं लगी।

एक दिन संगीता के ससुर ने उन्हें लॉटरी का टिकट खरीदने और अपनी किस्मत आजमाने के लिए कहा। संगीत ने अपने ससुर की बात को मानते हुए पंजाब राज्य का नया साल लोहड़ी बंपर-2021 की लॉटरी टिकट खरीद ली और पहला इनाम जीत भी लिया।
संगीता ने बताया कि उनके ससुर पहले लॉटरी खरीदा करते थे। लेकिन उन्होंने कभी भी इतने पैसे नहीं जीते थे। जिसके बाद संगीता की किस्मत चमक गयी। हालांकि अभी तक संगीता के बैंक अकाउंट में लॉटरी के पैस नहीं आए हैं।

संगीत ने लॉटरी टिकट में जीती इनामी रकम पाने के लिए चंडीगढ़ स्थित लॉटरी विभाग में टिकट और जरूरी कागजात जमा करा दिए हैं। इनकी जांच करने के बाद संगीता को लॉटरी के पैसे दे दिए जाएंगे।