35.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    बिल्ली की जान बचाने के लिए औरत ने बच्चे को 5वीं मंजिल से लटकाया

    सोशल मीडिया अब एक ऐसा जरिया बन गया है जिससे कि हम हर चीज़ के बारे में अपडेट रहते है। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो सामने आ जाती है जिसे देखने के बाद दिल दहल जाए।

    अब सोशल मीडिया पर चीन का एक शॉकिंग वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक बुजुर्ग महिला ने अपने सात वर्षीय पोते के चारों ओर एक रस्सी बांध दी और उसे एक अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल पर इसलिए लटका दिया ताकि वो एक पालतू बिल्ली को बचा सके। 

    नीचे खड़े हुए कुछ लोगों ने इस दृश्य को देखा और अपने कैमरे इसे कैद कर लिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर डाल दिया। वहीं रिपोर्ट में बताया गया कि यह घटना चीन के सिचुआन प्रांत के पेंगटन काउंटी में हुई थी।

    सोशल मीडिया पर विडियो छाने के बाद से लोग महिला की आलोचना कर रहे हैं। वह महिला से पूछ रहे हैं कि उन्होंने एक बिल्ली को बचाने के लिए मासूम की जिंदगी जोखिम में क्यों डाली? बिल्ली दो फ्लोर नीचे एक छज्जे पर फंसी हुई थी।

    महिला बच्चे को रस्सी से बांधती है और नीचे की तरफ लटका देती है। बच्चा नीचे उतरकर बिल्ली को उठा लेता है और इसके बाद महिला उसे धीरे-धीरे ऊपर खींचने लेती है।

    बताया जा रहा है कि यह घटना लगभग 10 मिनट तक चली है। वहीं बुजुर्ग मां की इस हरकत पर हर कोई विरोध कर रहा है। क्योंकि एक बिल्ली को बचाने के लिए मासूम की जिंदगी जोखिम में डालना बेहद बेवकूफी है जो महिला ने किया है।

    10 मिनट तक बिल्ली और लड़का हवा में लटके हुए थे। इसके साथ ही महिला का कहना है कि दोबारा ऐसा नहीं करेंगी। लेकिन उस पल वो बिल्ली के लिए चिंतित थीं और काफी हिम्मत करके उन्होंने यह फैसला लिया था।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.