जब भी हम अपने घरों में या सिनेमा घरों में फ़िल्म देखने जाते है तो हम टाइम पास के लिए पॉपकॉर्न खाना पसंद करते है। और पॉपकॉर्न हम बड़े चाव से खाते है चाहे वो बच्चे हो या बूढ़े।
लेकिन यही पॉपकॉर्न खाना आपके लिए जानलेवा हो जाए तो क्या कहिएगा। जी हां ब्रिटेन में रहने वाले एक शख्स के साथ पॉपकॉर्न खाने से एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल एक शख्स के दांत में पॉपकॉर्न फंसने की वजह से उनके दांत में इंफेक्शन हो गया।

एडम मार्टिन के दांत में हुआ इंफेक्शन काफी खतरनाक था। यह इंफेक्शन इतना बढ़ गया था जिससे उनकी जान को खतरा हो गया था। आपको बता दे कि एडम मार्टिन नाम के 41 वर्षीय व्यक्ति ने सितंबर महीने में पॉपकॉर्न खाया था जो दांत में अटक गया था।
उसे निकालने के लिए एडम ने पेन, टूथपिक, तार और कील का इस्तेमाल किया जिसकी वजह से इनफेक्शन हो गया। पॉपकॉर्न निकालने के चक्कर में उसके जबड़े को काफी नुकसान पहुंचा।

जबड़े का इंफेक्शन बाद में दिल तक पहुंच गया और उन्हें ओपन हार्ट सर्जरी करानी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एडम को रात को पसीने आना, बेचैनी और सिर दर्द की शिकायत रहने लगी थी।
जब सुधार महसूस नहीं हुआ तो एडम अस्पताल गए जिसके बाद मालूम चला कि उनके दिल तक इंफेक्शन से नुकसान पहुंचा है। एडम मार्टिन की खुशकिस्मती थी कि डॉक्टरों ने उनकी जान बचा ली। डॉक्टरों ने एडम के दिल की सर्जरी की, जिसके बाद उनको राहत मिली।

वहीं एडम बताते हैं, “मुझे मालूम चल गया था कि मेरे साथ कुछ परेशानी है। मुझे रात को नींद नहीं आ पाती थी। पांव में दर्द रहता था। जिस दिन मैंने टेस्ट कराए मुझे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।”