देश में फैले महामारी के बाद अब सभी लोगों की जिंदगी पटरी पर लौट रही है। सब कुछ अब सामान्य हो रही है। ऐसे में लोगों के जिंदगी में कई बदलाव हो गए। अब एक बड़ा बदलाव भारतीय रेलवे करने जा रहा है।
वैसे तो भारतीय रेलवे ने महामारी के दौरान कई बदलाव किए है। अब एक बार फिर भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। अब यात्रियों को ट्रेन में सफर करने के दौरान बहुत राहत मिलने वाली है।

दरअसल अब यात्रियों को घर से रेलवे स्टेशन तक सामान लाने की जरूरत नही है। रेलवे खुद अब इसका इंतजाम कर रहा है। महामारी के बाद से रेलवे एक के बाद एक बड़े सुधार कर रहा है।
देशभर में इस सुविधा को सबसे पहले अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से 23-26 जनवरी के बीच शुरू करने की योजना है। ऐसे में अब यात्रियों समान धोने की जरूरत नहीं है।

आपको बता दे कि अहमदाबाद के बाद बेंगलुरु और नागपुर में इसकी शुरुआत होगा। वहीं पूर्वी भारत में पटना पहला ऐसा जंक्शन होगा। जहां से ये सेवा शुरू होगी। रेलवे के इस कदम के बाद अब ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को घर से सामान ले जाने और स्टेशन से सामान घर तक पहुंचाने की चिंता से छुटकारा मिल जायेगा।
वहीं अब यात्रियों की अब कुलियों से भी पैसे को लेकर खिचकिच नही होगी। अब ट्रेन से यात्रा करने यात्रियों का सामान घर से बर्थ और दूसरे शहर तक पहुंचाएगा।

पूर्व मध्य रेलवे के दानपुर मंडल ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। वहीं भारतीय रेलवे यह सुविधा एप आधारित बैग ऑन व्हील के माध्यम से देगा। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए व रेलवे द्वारा सामान भेजने के लिए यात्रियों को ऐप से सिर्फ बुकिंग करनी होगी।
बुकिंग करने के बाद यात्री के घर से सारा सामान लेकर रेल की बोगी में चढ़ाने तक का कार्य कंपनी के कर्मचारियो द्वारा किया जाएगा।