32.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024
More

    Latest Posts

    चीन के अरमानों को किया भारतीय सेना ने ढेर, सिक्किम सीमा पर हुई झड़प में घायल 20 चीनी सैनिक

    भारत और चीन के जवानों के बीच एक बार फिर से वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर झड़प हो गई है। जिसमें चीन के 20 जवान घायल हो गए हैं। खबर के अनुसार ये झड़प तीन दिन पहले सिक्किम के नाकुला में हुई है।

    यहां पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने यथास्थिति को बदलने की कोशिश की थी। जिसका विरोध भारतीय सेना के जवानों ने किया और इस दौरान दोनों देशों की सेना के बीच झड़प हो गई। भारतीय सेना के जवानों की ओर से की गई इस कार्रवाई से चीनी सेना को पीछे हटना पड़ा।

    जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले नाकुला में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई है। इसमें भारतीय सेना के चार जवान जबकि चीन के 20 सैनिक घायल हो गए हैं। इस झड़प के बाद से सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति बनीं हुई है।

    सिक्किम के नाकुला में चीनी सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश उस समय की गई है जब चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख से अपने 10 हजार जवानों को हटाया है। सूत्रों के अनुसार, चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख के अलावा सिक्किम सहित कई स्थानों से अपनी तैनाती को कम किया है। लेकिन भारतीय जवान अपने मोर्चे पर डटे हुए हैं।

    भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय क्षेत्र के साथ सभी प्वॉइंट पर मौसम की स्थिति खराब होने के बावजूद कड़ी चौकसी बरती जा रही है। वहीं सीमा पर जारी तनाव को कम करने के लिए रविवार को मोल्डो में भारत और चीन ने नौंवे दौर की कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता की गई।

    जो देर रात ढाई बजे तक चली। 15 घंटे तक चली इस वार्ता में सीमा पर तनाव कम करने को लेकर बातचीत हुई। वार्ता के दौरान भारत ने अपना रुख साफ रखा है और कहा है कि चीन अगर शांति चाहता है तो उसके सेैनिकों को पूरी तरह से पीछे हटना होगा।

    गौरतलब है कि इससे पहले लद्दाख की सीमा पर भी चीन ने यही हरकत की थी। जिसके कारण भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

    इस झड़प में चीन को ज्यादा नुकसान हुआ था और इनके 40 से अधिक सैनिक मारे गए थे। इस झड़प के बाद से ही पूर्वी लद्दाख में विभिन्न पवर्तीय क्षेत्रों में भारतीय थल सेना के कम से कम 50,000 जवान युद्ध की तैयारियों के साथ अभी तैनात हैं।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.