अक्सर हम सब प्याज का इस्तेमाल सब्जियों में करते है। सब्जी के अलावा प्याज को हम सलाद में भी खाते है। प्याज हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गर्मियों में लोग इसे बड़े चाव से खाते है।
क्या आप जानते है कि प्याज को खाने के अलावा किन चीजों में इस्तेमाल करते हैं तो चलिए आज हम आपको बताते है। प्याज में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाया जाता है।

इसके अलावा इसमें एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण भी होते हैं। प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स और सी भी पाया जाता है। प्याज में आयरन, फोलेट और पोटैशियम जैसे खनिज भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं।
कच्चे प्याज के इस्तेमाल से बाल लंबे होते हैं। कच्चे प्याज के रस को स्कैल्प में लगाना फायदेमंद होता है। नाक से खून आने पर प्याज के रस की दो-तीन बूंदे डालने से खून आना बंद हो जाता है।

प्याज से बदबू सबसे ज्यादा आती है और इस वजह से बहुत लोग कच्चा प्याज खाना पसंद नहीं करते क्योंकि इससे मुंह में से दुर्गन्ध आने लगती है वही प्याज जिस तरह से बदबू के लिए जाना जाता है उसी तरह से इसमें दुर्गन्ध हटाने की भी शक्ति होती है।
बस प्याज का एक टुकड़ा काटकर दुर्गन्ध वाली जगह पर रख लेना है इससे दुर्गन्ध बहुत जल्दी ही दूर हो जाएगी। वहीं गर्मियों के मौसम में हम सभी को पसीना बहुत होता है और कभी कभी तो इससे हमारे कपड़ों में दाग भी बन जाते हैं जिससे हमारा अच्छा से अच्छा कपड़ा भी खराब हो जाता है।

एक प्याज़ को काटकर इसको उस दाग वाले हिस्से पर रगड़ दीजिये और फिर कपड़े को धो ले इससे कपड़ों पर लगा कोई भी दाग चुटकियों में गायब हो जायेगा।