35.1 C
Delhi
Friday, April 19, 2024
More

    Latest Posts

    कपूर परिवार की बड़ी बेटी रितु नंदा थी बहुत खुबसूरत, एक्टिंग से खुद को दूर रख जल्द ही रचा ली थी शादी

    कपूर खानदान और बच्चन परिवार का काफी पुराना रिश्ता रहा रहा है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की बहन और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की सास रितु नंदा है। ऐसे में दोनों परिवारों का रिश्ता बेहद मजबूत है।

    वहीं बात कपूर खानदान की बड़ी बेटी रितु नंदा का किया जाए तो उनकी छवि शुरू से ही अलग रही है। हाल ही में रितु नंदा की पुण्यतिथि मनाई गई।

    जहां सभी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। रितु का जन्म वर्ष 1948 में 30 अक्टूबर को हुआ था। भारतीय सिनेमा में इतने बड़े फ़िल्मी परिवार से होकर भी रितु नंदा ने कभी फ़िल्मी दुनिया को नहीं चुना।

    कहा जाता है कि उस समय कपूर परिवार में किसी भी महिला को फ़िल्मी दुनिया में जाने की अनुमति नहीं थी। संभवत इसीलिए रितु नंदा को आज तक किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया।

    हालांकि बाद में उनके परिवार के कई महिला सदस्यों ने फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाया लेकिन रितु हमेशा इससे दूर रही।

    आपको बता दें कि रितु नंदा को साल 2013 में ही डॉक्टरों ने कैंसर पीड़ित बता दिया था। उसके बाद अमेरिका में उनका इलाज भी चल रहा था। बतौर एंटरप्रेन्योर रितु को कई अवार्ड और सम्मान भी मिले हैं।

    लेकिन एक रिकॉर्ड उनके नाम है जिसे हर कोई याद रखेगा, वो है सिर्फ एक दिन में 17000 पेंशन पॉलिसी बेचने का।

    इसी कारण इनका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में भी दर्ज है। वहीं रितु के बेटे निखिल से ही श्वेता बच्चन की शादी हुई थी।

    रितु और बिग बी के बीच रिश्ते काफी अच्छे थे और निखिल के अलावा रितु की एक बेटी भी है, जिनका नाम नताशा है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.