किसान अपनी फसल तैयार करने में बहुत मेहनत करता है। वह हर मौसम में दिन रात कड़ी मेहनत करता है। जब फसल तैयार हो जाता है तो जंगली जानवरों का डर रहता है।
कई बार किसानों अपने खेत में पुतले खड़े कर देता है। ठीक वैसे ही कर्नाटक में भी अपनी फसल बचाने के लिए किसान परेशान हो गए है और किसान बंदरों के आतंक से काफी परेशान रहते है। ये बंदर कई बार पूरी फसल को बर्बाद कर देते है।

बंदरों से निजात पाने के लिए किसान कई प्रकार के प्रयास करते है। अब एक किसान ने बंदर से निजात पाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। आपको बता दे कि इस समस्या से निपटने के लिए तीर्थहल्ली तालुक के नल्लूर गांव के निवासी श्रीकांत गौड़ा ने नया तरीका निकाला।
उन्होंने जंगल में प्रयोग होने वाले ज्ञान का उपयोग करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने पालतू लैब्राडोर कुत्ते को बाघ की तरह रंग दिया। जिससे वो थोड़ा-थोड़ा टाइगर लगने लगा।

दिलचस्प बात है कि उनका यह आइडिया काम भी कर गया। अब बंदर उसकी तस्वीर देखकर ही भाग खड़े होते हैं। दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीकांत गौड़ा ने 4 साल पहले उत्तर कन्नड़ जिला के भटकल में एक किसान को बाघ के पुतले का इस्तेमाल करते देखा था।
उन्होंने भी बाघ का वैसा ही पुतला बनाया और खेत में खड़ा कर दिया। नतीजा चौंकाने वाला था, जिसे देखकर वो हैरान रह गए। क्योंकि पुतला देखने भर से बंदर डरकर खेत से भाग रहे थे। गौड़ा की बेटी ने कहा कि गांव के अन्य किसान बंदरों को डराने में सफल होने के कारण यही काम कर रहे हैं।