क्रूज शिप तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन क्या आपने दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप देखा है? इसे देखकर आप यह कह सकते हैं कि समुद्र में कोई जहाज नहीं बल्कि पूरा का पूरा शहर तैर रहा है। जी हां, अमेरिका की रॉयल कैरिबियन क्रूजेस लिमिटेड कंपनी ने अपना ही रेकॉर्ड तोड़ते हुए एक बार फिर दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप पेश किया है।
विश्व का सबसे बड़ा क्रूज का जहाज की शुरुआत अमेरिका में हो रही है। मियामी में इस भारी भरकम जलयान को तैयार किया गया है। नवीनतम रॉयल कैरेबियन यात्री जहाज ‘सिम्फनी ऑफ द सीज’ की लागत 1.35 बिलियन डॉलर है।

इस जहाज में 18 डेक, 22 रेस्तरां और 6,680 मेहमानों को समायोजित करने के लिए कमरे है। इस क्रूज को देख हर किसी का सपना होगा कि एक बार इस क्रूज पर जरूर जाए क्योंकि इसे बहुत ही बेहतर तरीके से बनाया गया है।

इसकी खूबसूरती देख आप भी हैरान रह जाएंगे। आपको बता दे कि इस विशाल जहाज में बच्चों के लिए एक वाटरपार्क है। इसके अलावा, जहाज को 10 मंजिला ऊँचे स्थान पर भी तैयार किया गया है।

जबकि एक विशाल नाव पर, गलियारे के मध्य भाग से दूसरे तक जाने के लिए एक बोर्डवॉक बनाया गया है। बता दे कि सिम्फनी ऑफ द सीज को बनाने में 3 साल का समय लगा है और इसका वजन 2 लाख 28 हजार 81 टन है।
1912 में डूबे टाइटैनिक क्रूज शिप 9 मंजिलों का था और उसका वजन 51 हजार 310 टन था। वहीं इस समुद्री जहाज में कुल 2,759 लग्जरी कमरे हैं।

इसकी दो मंजिलों पर सिर्फ हाईक्लास फैमिली सुइट बनाए गए हैं। मेहमानों के आने-जाने के लिए जहाज पर लिफ्ट की भी व्यवस्था है, जिसकी संख्या 24 है।