कभी कभी ऐसी खबरें सुनने को मिल जाती है जिसे सुनने के बाद डर लग जाता है। जी हां इस खबर को पढ़ने के बाद आपको एक बात जरूर याद आएगी दरअसल बचपन में कुछ खाते समय अगर बीज हमारे पेट में चला जाता तो लोग मजाक में कहते कि अब पेट में ही पेड़ उग जाएंगे लेकिन हम इस बात को सुनकर डर जाते थे।
अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स ने बचपन की बात को सच साबित कर दिया है। हालांकि उस इस हरकत के बाद उसने खुद को मुसीबत में डाल दिया है। अमेरिका के नेब्रास्का में रहने वाले 30 वर्षीय शख्स की नसों में अचानक मशरूम उग आए।

यह देख डॉक्टर हैरान रह गए। बाद में पता चला कि शख्स ने दिमाग को शांत करने के लिए खुद ही मशरूम के रस को अपने शरीर में इंजेक्ट किया था। मगर उसे नहीं पता था कि इसका परिणाम इतना घातक होगा। व्यक्ति के इंजेक्शन लगाने के कुछ घंटों बाद ही उसकी नसों में मशरूम उगने लगे थे। इससे व्यक्ति की जान आफत में आ गई थी। बड़ी मुश्किल से डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि अमेरिका में रहने वाला ये शख्स मानसिक रोग से ग्रसित है। डिप्रेशन का उपचार करा रहे इस शख्स को डॉक्टरों ने साइकेडेलिक मशरूम खाने के लिए बोला था। बता दें कि मशरूम में साइलोसाइबिन नामका तत्व होता है जो मरीज के दिमाग को बहुत ज्यादा शांत रखता है।

शख्स ने सोचा कि मशरूम खाने से बेहतर है कि इसे सीधे नसों तक ही पहुंचा दिया जाए। इसके बाद उसने साइकेडेलिक मशरूम को उबाला और उसका पानी कॉटन के कपड़े से छाना और फिर उसे सुई से अपनी नसों में इंजेक्ट कर लिया। समय रहते इस पर नियंत्रण ना पाने पर शख्स के दूसरे ऑर्गन भी फेल हो सकते थे। लिहाजा डॉक्टरों ने उसका खून बदला और जान बचा लिया।