पंजाब और हरियाणा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसे सुनने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। वैसे इस मामले में महिला के होश उड़ गए, वो कैसे चलिए आपको बता देते है।दरअसल एक महिला पति से तलाक लिए बिना अपने प्रेमी के साथ रहने व संबंध बना लिया। महिला का संबंध बनाना खुद महिला को ही भारी पड़ गया।
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पति व उसके परिवार से जान को खतरा बता कर सुरक्षा की मांग करने पर महिला को फटकार लगाते हुए उस पर मोटा जुर्माना भी लगाने का आदेश दिया। हाईकोर्ट के जस्टिस मनोज बजाज ने सिरसा निवासी एक महिला की याचिका खारिज करते हुए यह फैसला दिया।
प्यार न जाने क्या क्या करवा दे। प्यार में लोग इतने पागल हो जाते है कि घर परिवार सब भूल जाते है जिसका भुगतान उसे खुद भुगतना पड़ जाता है। अब ऐसा ही इस महिला के साथ भी हुआ है। उच्च न्यायालय ने उस पर 25000 रुपये का जुर्माना लगाते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी।
बता दें रोहतक निवासी महिला ने याचिका दाखिल करते हुए उच्च न्यायालय को बताया कि उसका विवाह 2008 में हुआ था। विवाह के बाद से वह अपने ससुराल में अपने पति संग रह रही थी और उसके दो बच्चे भी हुए।
22 अगस्त को वह अपने एक दोस्त सुमित के साथ घर से चली गई। जिसके बाद से वह अपने दोस्त के साथ झज्जर में किसी अज्ञात जगह पर रह रही है।
वहीं याचिकाकर्ता ने बताया कि वो अपने साथी के साथ रहना चाहती है। लेकिन उसके घर और ससुरालवालों से डर है इसीलिए उसे सुरक्षा चाहिए। इसी वजह से उसने उच्च न्यायलय में याचिका दाखिल की है।