23.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024
More

    Latest Posts

    हरियाणा में है ऐसा शख्स जिसका शरीर गर्मी में रहता है ठंडा और सर्दी में गर्म

    हमारा शरीर ऐसा है कि हमे हर चीज़ का एहसास होता है क्या सर्दी क्या गर्मी। प्रकृति के हिसाब से हमे महसूस होता है लेकिन ऐसा शख्स जिसे मौसम के विपरीत शरीर में एहसास होता है। यानी कि इस शख्स को गर्मी में सर्दी और सर्दी में गर्मी लगती है। ऐसा पहली बार सुनने को मिल रहा है जब एक इंसान को प्रकृति के विपरीत महसूस हो रहा हो।

    आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन ये सच है। हरियाणा में एक व्यक्ति गर्मी में ठंडा हो जाता है और ठंड में पसीने से तर। ANI ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा चल रही है।

    मामला महेंद्रगढ़ का है, जो सेंट्रम नामक एक व्यक्ति है जो गर्मी में ठंडा है। वे कड़ाके की ठंड में रजाई पकड़कर अपने हाथ गर्म करते हैं। जब वे गर्मियों में ठंडे हो जाते हैं, तो वे गर्मी में बाहर निकल जाते हैं।

    इतना ही नहीं, ठंड के मौसम में उन्हें गर्मी लगती है, वे ठंड में बर्फ खाते हैं। एएनआई के जानकारी देने के बाद फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है हर कोई यही सोच रहा है कि ये कौन सी बीमारी है। जिसका कोई इलाज नहीं।

    फोटो देखकर यही लगता है कि शख्स को कोई बीमारी जिसकी वजह से उसे ऐसा महसूस होता है। फोटो में साफ नजर आ रहा है कि गर्मी में शख्स कंबल लेकर सो रहा है और ठंड में बाहर घूम रहा है।

    वैसे ऐसा पहला शख्स देखा गया है जिसे ये बीमारी है वहां पड़ोसियों ने बताया कि ये शख्स बचपन से ही ऐसा करता है। जिसका इलाज अभी तक किसी को पता नहीं चला। शख्स को खुद नहीं पता कि ऐसा उसके साथ क्यों होता है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.