36.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024
More

    Latest Posts

    ये है रावण का वह विशेष मंत्र जिनकी मदद से किया था उसने शम्भू को अपने वश में ।

    रावण को मुक्ति श्री राम ने दी थी। रावण अधर्मी था दुष्ट था ये हम सब जानते है। लेकिन इस बात को भी समझना ज़रूरी है की रावण हमेशा से ही अधर्मी नहीं था। अब प्रभु की लीला कौन टाल सका है। परमात्मा जब चाहे अपनी रचनाओं को किसी भी रूप में ढाल सकता है। रामायण युग को परमात्मा द्वारा संसार में धर्म की स्थापना करने हेतु रचा गया था। अंततः रावण ने धर्म से अधर्म की ओर रुख कर लिया।

    भले ही रावण के कुछ दुष्कर्मो की वजह से उसकी मृत्यु श्री राम के हाथों हुई लेकिन इस बात में कोई शक नही है कि वो भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त था । केवल ये ही नही बल्कि लंका पति रावण बुद्धि का भी धनि था। इसके साथ ही सारस्वत ब्राह्मणपुलस्त्य ऋषि का पौत्र और विश्रवा का पुत्र रावण भगवान शिव के परम भक्तों में से एक था।

    हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार रावण जैसा ज्ञानी व शिवभक्त आज तक नहीं हुआ है। रावण ने ही शिव तांडव स्तोत्र को लिखा था, जो भगवान शिव को सबसे प्रिय है। वह एक राक्षस के साथ-साथ एक महान पंडित भी था।

    रावण संहिता में रावण ने तंत्र मंत्र के बारे में लिखा गया है। रावण के बनाए ऐसे कई मंत्र है जिनका रोजाना जाप करने से व्यक्ति का भाग्य चमक सकता है। आइए जानते हैं रावण के उन मंत्रों के बारे में।

    धन सम्बंधित समस्या का निवारण!

    ‘ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवाणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा॥

    धन संबंधी परेशानी से जूझ रहे व्यक्ति को इस मंत्र का जाप रोजाना 108 बार करना चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधित समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

    पारिवारिक कलह होगा दूर!

    ‘लां लां लां लंकाधिपतये लीं लीं लीं लंकेशं लूंलूंलूं लोह जिव्‍हां, शीघ्रं आगच्‍छ आगच्‍छ चद्रंहास खडेन मम शश्रुन विरदारय विदारय मारय मारय काटय काटय हूं फट स्‍वाहा’।

    पारिवारिक कलह से परेशान हैं तो रावण के इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप रोजाना नियमित रूप से 108 बार करना चाहिए। इस मंत्र को खुद रावण ने लिखा था।

    मनोकामनाएं होंगी पूर्ण !

    ॐ सरस्वती ईश्वरी भगवती माता क्रां क्लीं, श्रीं श्रीं मम धनं देहि फट् स्वाहा।’

    इस मंत्र का आप सवा महीने तक एक ही स्थान पर, एक ही समय पर हर रोज करें। ऐसा करने से हर मनोकामना पूरी होगी।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.