आज की इस आधुनिक दुनिया में सब चीज संभव है। लोग अपना नाम कमाने के लिए किसी भी हद तक जा रहे है। अगर कुछ करने की ठान ले तो लोगों के अंदर एक जुनून सा भर जाता है। फिर एक दिन कुछ ऐसा कर जाते है कि उसका पूरी दुनिया में नाम हो जाता है। इसका एक जीता जागता उदाहरण नेपाल से भी सामने आया।
आश्चर्यचकित कर देने वाली यह खबर एक किशोरी की है, जो लगातार 126 घंटे तक नृत्य करती रही। इतने लंबे समय तक डांस करने वाली वो दुनिया की पहली ऐसी इकलौती लड़की बन गई है।

उन्होंने 126 घंटों तक डांस करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी हकदार अब इस पूरी दुनिया में सिर्फ वो हीं हैं। बता दें कि इससे पहले ये रिकॉर्ड एक भारतीय के नाम था।

आपको बता दे कि पूर्वी नेपाल में धनकुटा जिले की रहने वाली 18 साल की बंदना ने 126 घंटे तक लगातार डांस कर भारत की कलामंडलम हेमलता का रिकॉर्ड तोड़ डाला। हेमलता ने 123 घंटे 15 मिनट कर डांस कर ये रिकॉर्ड 2011 में बनाया था।

अब उनकी जगह गिनीज बुक में सबसे ज्यादा देर तक डांस करने का रिकॉर्ड बंदना के नाम दर्ज हो गया। वहीं बंदना ने ये इस रिकॉर्ड के लिए डांस काठमांडू के बिग फूडलैंड रेस्टॉरेंट में बीते सैल नवंबर में किया था।

इसके बाद 3 मार्च को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड की ओर से इस रिकॉर्ड की अधिकारिक पुष्टि की गई। 126 घंटे डांस करना वाकई बंदना के लिए काबिलतारीफ है।
आम तौर पर अगर इंसान से पूछा जाए कि वो कितनी देर डांस कर सकता है जवाब में 2 घण्टे, लेकिन बंदना डांस करके पूरी दुनिया में छायी हुई है।