22.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024
More

    Latest Posts

    रेल मंत्रालय ने शेयर की दिल्ली इस रेलवे स्टेशन की तस्वीरें,लुक देखकर आप हो जाएंगे हैरान

    केंद्र की मोदी सरकार लगातार देश के रेलवे स्टेशनों को नया रूप देने में लगी हुई है।जिसके तहत दिल्ली के रेल मंत्रालय कुछ दिन पहले नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन को पुनर्विकास करने का ऐलान किया था।

    जिसको जल्दी ही नया रूप दिया जाएगा।जिसका पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन दिल्ली के रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जिसे लोगो द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।खबर लिखे जाने तक इसे 15 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, वहीं 2000 से ज्यादा यूजर्स ने इसे शेयर भी किया है।

    रेलवे स्टेशन की इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह कोई आलीशान मॉल है या कोई पर्यटन केंद्र है।जब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को अपना नया रूप मिलेगा। तो भारत का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक स्टेशन बन जाएगा। इसके साथ ही जब यह प्रस्तावित डिजाइन जब धरातल पर उतरेगी तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन दुनिया के अनूठे रेलवे स्टेशनों में भी जरूर शामिल होगा।

    आपको बता दें कि रेल मंत्रालय ने फिलहाल इस प्रस्तावित डिजाइन के बारे में ज्यादा विवरण साझा नहीं किया है, लेकिन इसके रूप को देखकर यही लगता है कि एक बार पूरा होने के बाद यह देश का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक स्टेशन बन जाएगा।

    वहीं सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का काम इस वर्ष के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। स्टेशन के पुनर्विकास का काम रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को दिया गया है। निजी भागीदारी अनुमोदन समिति (पीपीपीएसी) से जल्द इस परियोजना को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.