30.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024
More

    Latest Posts

    दिल्ली के इन 7 इलाक़ों में अब आना जाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया इंटरचेंज स्टेशन से सफ़र

    दिल्ली के लोगो का मेट्रो सफ़र आसान होने वाला है। क्योंकि दिल्ली सरकार जल्द ही फेज चार में जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम के बीच बन रहे कारिडोर पर पुल बंगश में नया भूमिगत स्टेशन बनाने जा रही है।

    फेज चार का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वर्तमान समय में रेड लाइन पर मौजूद पुल बंगश मेट्रो स्टेशन मजेंटा लाइन के साथ इंटरचेंज स्टेशन होगा।

    दिल्ली मेट्रो रेल निगम का कहा है कि, यह उत्तरी दिल्ली का पांचवां इंटरचेंज स्टेशन होगा। इससे पूर्वी व मध्य दिल्ली सहित दिल्ली के अलग हिस्सों से मेट्रो के माध्यम से सदर बाजार, कमला नगर मार्केट व घंटा घर पहुंचना आसान हो जाएगा। जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कारिडोर वर्तमान मजेंटा लाइन की विस्तार परियोजना है।

    आपको बता दें कि मजेंटा लाइन पुल बंगश में नया भूमिगत स्टेशन बनने से दिल्ली के सबसे पुराने मेट्रो कारिडोर रेड लाइन से जुड़ जाएगी। फिलहाल एलिवेटेड स्टेशन के नजदीक पुल बंगश में भूमिगत मेट्रो स्टेशन 19 मीटर की गहराई में बनेगा। जिसकी लंबाई 225 मीटर होगी। वर्तमान समय में उत्तरी दिल्ली में वेककम, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक व नेताजी सुभाष प्लेस इंटरचेंज स्टेशन हैं।

    इसके साथ ही मध्य दिल्ली से उत्तरी दिल्ली के बीच मेट्रो से आने जाने के लिए दूरी कम हो जाएगी। डीएमआरसी के मुताबिक़ जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कारिडोर नबी करीम, घंटा घर व सदर बाजार जैसी घनी आबादी वाले इलाके से गुजरेगा। जिससे कुतुब मार्ग, लाला जगन्नाथ रोड, जीटी करनाल रोड व आसपास के इलाकों में वाहनों का दबाव कम होगा।

    वहीं उत्तर रेलवे ने पुरानी दिल्ली से सहारनपुर के बीच 20411/20412 नंबर की नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की भी घोषणा की है। जिससे यात्री कम समय में दिल्ली से सहारनपुर पहुंच जाएंगे। 20412 नंबर की एक्सप्रेस सितंबर से प्रतिदिन सहारनपुर से शाम सवा सात बजे प्रस्थान करेगी और रात के 10:10 बजे पुरानी दिल्ली जं0 पर पहुंचेगी।

    वहीं 20411 नंबर की ट्रेन पुरानी दिल्ली से प्रतिदिन सुबह 09:40 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

    वहीं रास्ते में ट्रेन मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी तथा गाजियाबाद के स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है, काफी समय से लोग सहारनपुर से शाम के समय चलने वाली ट्रेन की मांग कर रहे थे।

    उनकी मांग को पूरा करते हुए सरकार ने ये ट्रेन शुरू की है।अब इस से मात्र तीन घंटे में यात्री अपनी जगह तक पहुंच सकेंगे।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.