32.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024
More

    Latest Posts

    दिल्ली की इन जगहों पर घूमें बिना टिकट के,सुबह से शाम तक फ्री में कर सकते है सैर

    देश का दिल कहा जानें वाली राजधानी दिल्ली में वैसे तो घूमने फिरने की कोई कमी नहीं है।और आज के वक़्त में शायद ही ऐसा कोई होगा जिसको दिल्ली में घूमना पसंद नहीं होगा।

    लेकिन जब बात खर्चे की आती है तो पसंद को भी ना पसंद करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे मे बताएंगे जहां पर आप सुबह से लेकर शाम तक फ्री में घूम सकते हैं।

    जामा मस्जिद

    जामा मस्जिद दिल्ली में सलाल किले के पास स्थित एक बहुत बड़ी इमारत है और मुस्लिम समुदाय की आस्था का एक फेमस प्रार्थना स्थल है। यहां करीब 26 हजार लोग एक साथ बैठकर प्रार्थना कर सकते हैं।

    मुस्लिमो के लोगों के अलावा सभी धर्म के लोग भी इस जगह को एक टूरिस्ट प्लेस के रूप में देखने के लिए जाते हैं। आप यहां टॉवर के ऊपर से दिल्ली का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। यहां आप फ्री में घूम सकते हैं।

    कमल मंदिर

    कमल मंदिर दिल्ली में कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित है। बता दे कि ये जगह अपनी खूबसूरत स्थापत्य शैली और अनोखी संरचना के लिए जानी जाती है। यहां पर हर रोज़ हज़ारो की संख्या में लोग घूमने के लिए आते है।

    हौज खास कॉम्प्लेक्स

    यह जगह दिल्ली में स्थिति है,बता दे कि आप इस जगह पर फ्री में घूम सकते हो।यहां पर घूमने लायक मदरसा, झील, मंडप, फिरोज शाह का मकबरा और हिरण पार्क आदि मौजूद हैं, जो इस जगह को बड़ा खास बना ते है।

    इंडिया गेट

    इंडिया गेट दिल्ली की एक फ़ेमस जगह है। जहा पर हर रोज़ हज़ारो की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी दिल्ली के इंडिया गेट पर घूमना चाहते हो तो यहां पर आप बिल्कुल फ्री में घूम सकते हो।

    लोधी गार्डन

    लोधी गार्डन दिल्ली में हुमायूं के मकबरे से 3 किमी दूर स्थित बसा एक फेमस पार्क है। इस जगह का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। यह स्थान सुबह और शाम के वक़्त में काफी व्यस्त रहता है, क्योंकि लोग यहां पर जॉगिंग, पैदल चलने, व्यायाम आदि के लिए आते हैं। इस जगह में सिकंदर लोधी और मोहम्मद शाह का बड़ा गुंबद और शीशा गुंबद जैसे कई स्मारक हैं।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.