26.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    दिल्ली NCR की इस जगह आप घूमगे मात्र 10 रुपए में, जल्द शुरू होगा नया पार्क

    देश की राजधानी दिल्ली की सीमा से सटे नोएडा में जल्द ही पहला नेचुरल ट्रेल ऑफ आर्टिफिशियल जू थीम पार्क बनने जा रहा है। इस पार्क को 4डी कांसेप्ट की लाईन पर तैयार किया जाएगा।जिसमें नकली जानवर भी असली जैसे नजर आएंगे।

    ये जानवर असली जानवरों की तरह पार्क में घूमेंगे। साथ ही इनकी आवाज भी असली जानवरों जैसी ही होगी।
    नोएडा में नेचुरल ट्रेल ऑफ आर्टिफिशियल जू थीम पार्क करीब 15 करोड़ रुपए मे तैयार किया जाएगा।

    पार्क की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए प्लास्टिक वेस्ट का भी प्रयोग किया जाएगा। पार्क को बनाने में करीब 500 टन लोहे का इस्तेमाल होगा। प्लांट में रीसाइक्लिंग के बाद इस लोहे से पार्क में कलाकृतियां बनाई जाएंगी।

    इस आर्टिफिशियल जू पार्क में नकली जंगली जानवरों को तैयार करने में 4डी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। पार्क के नकली जानवरों की प्रतिक्रिया बिल्कुल असली जानवरों जैसी होगी। असली जानवरों की तरह ही उनके शरीर में भी मूवमेंट और आवाज होगी।

    आपको बता दें कि नेचुरल ट्रेल ऑफ आर्टिफिशियल जू थीम पार्क को मास्टर प्लान-2031 में रिकियेशनल ग्रीन के तहत सेक्टर-94 के महामाया फ्लाईओवर के नीचे और शाहदरा ड्रेन के पास बनाया जाएगा।

    इस अद्भूत पार्क को विकसित करने में नोएडा प्राधिकरण को एक रुपए भी खर्च नहीं करने होंगे। जू थीम पार्क के लिए नोएडा प्राधिकरण ने रिक्यूवेस्ट ऑफ प्रपोजल जारी किया है। निर्माण कार्य के लिए कंपनी का चयन होते ही इस साल ही पार्क बनाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

    पार्क का निर्माण करने वाली कंपनी को 20 साल तक इसकी मेंटेनेंस और देखभाल करनी होगी।

    दिल्ली और नोएडा की सीमा पर बने इकोलॉजिकल हब से नोएडा में बनने वाला जू थीम पार्क को जोड़ा जाएगा। इसे ओखला बर्ड सेंचुरी नाम दिया गया है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.